छत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीति

बिलासपुर के महापौर को कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित, टिकट वितरण पर दिया था बयान

रायपुर। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने वाले बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव का ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर प्रदेश महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैंदू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस के बागी व पूर्व विधायक अरूण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच बातचीत का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बिलासपुर में कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी अरूण तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर एक ऑडियो पत्रकारों को दिया है। कथित तौर पर इसमें वे मेयर रामशरण यादव से बात कर रहे हैं। इसमें प्रत्याशी बनाए जाने के लिए चार करोड़ रुपए में डील होने का आरोप लगाया है। अरूण तिवारी के इस प्रेस कान्फ्रेंस के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं में हड़कंप मच गया है। इसके बाद मेयर रामशरण यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अरुण तिवारी से उनके अच्छे संबंध हैं। हालांकि रामशरण ने इन सारी बातों को निराधार बताया है। चुनावी समय में इस प्रकार का ऑडियो जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने एक दिन पहले रामशरण यादव को कारण बताओ नोटिस दिया था और शुक्रवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button