छत्तीसगढ़

नपा के मंडी रोड में बनेगा व्यावसायिक कांप्लेक्स

Publish Date: | Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM (IST)

बलौदाबाजार। नगर पालिका बलौदाबाजार के अंतर्गत मंडी रोड बाजार क्षेत्र में मस्जिद के पीछे व्यवसायिक कांप्लेक्स निर्माण किया जाएगा। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, नगर के पार्षदों व मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के पूर्व पूजा-अर्चना की।नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल ने इस दौरान कहा कि नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों के विकास व प्रगति को देखते हुए रिक्त पड़े नगर पालिका के उक्त प्लाट में व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाए जाने के लिए निर्णय लिया गया, जिसमें नए रोजगार करने वाले व्यवसायियों को बाजार के मध्य एक सुव्यवस्थित व्यवसायिक क्षेत्र मिलेगा। इस व्यवसायिक कांप्लेक्स से प्राप्त होने वाले राजस्व से नगर पालिका के आय में वृद्घि होगी, वहीं नगर का विकास भी होगा। उक्त निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के लिए नगर के व्यापारियों व परिषद के सदस्यों को आभार व्यक्त किया गया। मंडी रोड बाजार क्षेत्र में मस्जिद के पीछे बनने वाले व्यवसायिक कांप्लेक्स के निर्माण के पूर्व किए जाने वाले पूजा-अर्चना में नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदगणों द्वारा श्रीफल फोड़कर कार्य प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केशरवानी, चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधि श्यामसुंदर केशरवानी, किराना एसोसिएशन से बद्री प्रसाद केशरवानी, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली, पार्षद व सभापति संकेत शुक्ला, रोहित साहू, जितेन्द्र महाले, सविता साहू, मनोजकांत पुरेना, पंकज मरईया, क्रांति दिगंबर साहू, अंजली भारद्वाज, गौतम ठेठवार, कमल टण्डन, सतीश पटेल, एल्डरमैन हेमचंद केशारवानी, अम्बु पंजवानी, सुखदेव साहू, राजू सलूजा, कमल भारद्वाज, रविन्द्र नामदेव, प्रदीप साहू, जाकिर हुसैन, रशीद खान, जावेद खान समेत नागरिक मौजूद थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button