भिलाई

रिसाली में मत पेटियां बदलने का आरोप, तीन भाजपा प्रत्याशियों ने की शिकायत

भिलाई।  छत्तीसगढ़ के नगरी निकाय चुनाव के अंतर्गत दुर्ग जिले के चारों निकायों में मतगणना जारी है।  इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा के प्रत्याशियों ने मत पेटी बदलने की शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से की है। इस संबंध में 3 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित में शिकायत दी है। 

रिसाली के वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी चंद्र किरण मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि दो बूथों में मतगणना समाप्त होने के बाद कांग्रेस को बड़ी लीड मिली है। चंद्र किरण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को एकतरफा वोट पढ़ना संदेहास्पद है।  

इसकी सूक्ष्मता से जांच की जानी चाहिए एवं जांच पूर्ण होने तक निर्णय को निर्णय पर स्टे दिया जाए। इसी प्रकार वार्ड 7 से प्रत्याशी शिवेंद्र ठाकुर वह वार्ड क्रमांक 3 की प्रत्याशी भुनेश्वरी ठाकुर ने भी मतपेटियां बदले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इन दोनों ने भी मतों की दोबारा जांच करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button