रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश में लोकसभा चुनाव के तारीख का ऐलान होते ही चुनाव आचार संहिता भी स्वत लागू हो गई। इस बार का लोकसभा चुनाव और उसके परिणाम देश की व्यवस्था, अवस्था, और विपक्षी दलो की स्थितियों को देश की जनता में जनता से जनता के बीच उनकी दशा और दिशा तय करेगी। बहरहाल जहां देश में एक ओर मोदी सरकार है तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों में इंडिया गठबंधन। जिसके दिग्गजों में सोनिया, प्रियंका ,मनमोहन, राहुल, शरद पवार, केजरीवाल, अखिलेश, तेजस्वी, ममता, और साक्षात लालू प्रसाद यादव यदुवंशी खड़े है, वही बीजेपी के पास उनकी जनसंघ, आर एस एस, धर्मसंगठन और धर्मिक अफीम पिलाने वाली अंधभक्ति आडंबरी संतों की दुकान। उसके बाद भाजपा के उन राज्यों के मुख्यमंत्री और धूर्त राजनीतिक दिग्गज, मोदी, योगी और शाह। गोदी मीडिया तो वर्तमान परिवेश को “महाभारत मय” बना दिया है। कोरव पांडव के बीच हुई लड़ाई का संजय की भांति लाइव दृष्टि से दृश्य को भयावह और बड़ा छोटा,और प्रसंगों को गायब कर चैनल में अंधभक्तों को बताती है। देश आगामी लोकसभा के बाद सवरती है या बिखरती। यह तो मतदान और उसके बाद के गिनती गणना से लगेगी। विश्व बैंक से मोदी सरकार ने देश की जनसंख्या से हजार करोड़ गुणा कर्ज लेकर देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में डाल चूका है। इंडिया इलायंस पूरे देश में सीटो का गठबंधन कर चुनाव लड़ रहा है, वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बिना हो हल्ला किए लोकसभा चुनाव में प्रत्याक्षीयों को घोषणा कर चुनाव लडने को जनता के बीच अपने कार्यकाल में किए कार्यों के आधार पर समर्थन मांग सरकार बनाने और वर्तमान में देश ,कानून और संविधान की सुरक्षा इलेक्ट्रोरल बांड जैसे घोटाले को जन जन तक “भाजपा की झूट और देश को लुट” को बताएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल राजनंदगाव जिले से चुनाव मैदान में है तो वही पुर्व गृह मंत्री त्रामध्वज साहू महासमुंद से चुनाव लड़ रहे हैं। और जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याक्षी डा शिवकुमार डहरिया के नाम की घोषणा हो गई है। वही चर्चा जोरों पर हो रही है कि जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व युवा राजद छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद तांती भी चुनाव लड़ने के इच्छुक है। वे राजद परिवार और सुप्रीमो प्रमुख से चर्चा कर राजद से चुनाव नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है।
Read Next
24 June 2025
अंजुमन इस्लाहुल वर्ष मुस्लिमीन कमेटी दुर्ग की ओर से हर साल की तरह इस बार भी 10 रोज जलसा (प्रवचन) का कार्यक्रम आयोजित
9 June 2025
” एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान” कार्यक्रम के तहत रेलनगरी बीएमवाय चरोदा में बिहार विधान परिषद सदस्य श्री लाल मोहन गुप्ता जी का हुआ भव्य स्वागत
21 May 2025
एस.आर.हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में एस.डी.एम.दुर्ग व आई.एम.ए.प्रेसिडेंट द्वारा किया गया सर्टिफिकेट वितरण
17 May 2025
ट्रेलर चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने पतरापाली, गोरखा रोड से किया गिरफ्तार
15 May 2025
पानी के प्रवाह को बाधित होने से रोकने के लिए पौंड कलियर के माध्यम से शिवनाथ नदी इंटकवेल के समीप रुके हुए जलकुंभी को निकाला
6 May 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल को मिला “ईट राइट कैंपस” का प्रतिष्ठित खिताब
6 May 2025
देश की सुरक्षा से खिलबाड़ न करे सोशल मीडिया- जेसीआई
11 April 2025
१३ अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महारैली के लिए पान जुटान का प्रचार प्रसार जोरों पर
10 April 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति 23 अप्रैल 2025 तक
9 April 2025
सुशासन दिवस के प्रथम चरण के दूसरे दिन 13854 आवेदन प्राप्त हुए
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...