छत्तीसगढ़भिलाई

महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम का 9 करोड़ 94 लाख 88 हजार रुपए लाभ का बजट पेश किया

महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम का 9 करोड़ 94 लाख 88 हजार रुपए लाभ का बजट किया पेश
विपक्ष बजट पर चर्चा की करता रहा मांग , इधर सत्ता पक्ष ने ध्वनी मत से बजट पारित कर दिया

भिलाई। भिलाई नगर के पांचवे कार्यकाल के पहले वर्ष में नवनिर्वाचित महापौर नीरज पाल ने आज निगम सभागार में 9 करोड़ 94 लाख 88 हजार रुपए लाभ का बजट पेश किया। जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। महापौर नीरज पाल ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए

बजट में उन्होंने शहर के विकास और जनहित में 5 अरब 23 करोड़ 6 लाख 48 हजार रुपए व्यय का प्रावधान आगामी वित्तीय वर्ष के लिए रखा है। वहीं इस दौरान 4 अरब 10 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए आय होने का अनुमान लगाया है। प्रारंभिक शिलक 1 अरब 22 करोड़ 49 लाख 58 हजार रहने से वर्ष 2022-23 के अंत तक निगम के खजाने में 5 अरब 33 करोड़ 1 लाख 36 हजार रुपए आ जाएगा।

यह भिलाई निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मात्र 2.30 घंटा में में बजट पारित कर दिया गया जबकि भिलाई निगम में बजट पर तीन दिन तक के भी चर्चा होती रही है । महापौर नीरजपाल ने ठीक 11 बजे सभापति गिरवर साहू बंटी के आदेश पर महापौर नीरज पाल ने बजट प्रस्तुत किया।

इस बजट में उन्होंने पूरे 70 वार्ड के लिए विकास कार्यों को आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान अंजाम देने का इरादा प्रदर्शित किया है। महापौर ने अपने बजट में वित्त वर्ष 2022-23 में लोक कर्म विभाग के अंतर्गत भवन निर्माण हेतु 7 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान रखा है। इसमें नवीन कार्यालय भवन निर्माण सहित अन्य समस्त तरह के भवनों का निर्माण शामिल है।

दूषित जल निकासी के लिए 2 करोड़, सड़क निर्माण एवं संधारण के लिए 4 करोड़ 50 लाख, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य मद में 42 करोड़ 70 लाख, पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण, कुंओ और जलाशयों के संवर्धन हेतु 1 करोड़ 80 लाख एवं नगर के उद्यानों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के लिए 11 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है।

बजत में कार्यालयीन व्यय के लिए 4 करोड़ 39 लाख, नए वाहन, संधारण, मशीनरी आदि क्रय करने 14 करोड़ 85 लाख, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 14 करोड़ 70 लाख, लोक स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के अंतर्गत नलकूप खनन, पाइपलाइन विस्तार, स्टैंड पोस्ट,जल शोधन संयंत्र का संचालन आदि के लिए 31 करोड़ 35 लाख 68 हजार रुपए व्यय का प्रावधान है।

इसके अलावा अन्य विविध व्यय मद में वृद्धा वस्था पेंशन, मार्ग पट्टिका, सियान सदन निर्माण, टाउनहॉल निर्माण, मुक्ति धाम में लकड़ी की व्यवस्था, तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क किनारे यूरिनल, गौधन संवर्धन, सीवर ट्रीटमेंट स्पोट्र्स काम्प्लेक्स सोलर सिस्टम त्योहार में पंडाल व्यवस्था कब्रिस्तान विकास आदि कार्यों के लिए 3 अरब 5 करोड़ 17 लाख 15 हजार रुपए व्यय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तर्ज पर महापौर नीरज पाल भी गोबर से निर्मित सूटकेस में बजट पुस्तिका लेकर आए थे। 11 बजे सभापति बंटी गिरवर साहू के निर्देश पर उन्होंने बजट का वाचन शुरू किया। कहा कि इस बजट में कोई नया कर नहींं लगाया गया है। भिलाई निगम के सभी 70 वार्डों के पार्षदों का सुझाव बजट में शामिल किया गया है।

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, स्वच्छता पर ज्यादा फोकस किया गया है। अमृत मिशन योजना के तहत इस साल स्लम एरिया में पूरे प्रेशर के साथ पानी पहुंचाने की बात कही गई है। बजट वाचन समाप्त होने के बाद विपक्ष बजट पर चर्चा की मांग की। यहां तक की भाजपा के पार्षद सदन में तख्ती लेकर आए थे। जिसमें लिखा हुआ था कि बजट पर चर्चा किया जाए। विपक्ष बजट पर चर्चा की मांग करता रहा, इधर सत्ता पक्ष ने ध्वनी मत से बजट पारित कर दिया।

मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर नीरज पाल, एमआइसी के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी लक्ष्मी पति राजू ने बजट को भिलाई के एतिहासिक बताया और कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों के अनरुप भिलाई का विकास किया जा रहा है, यह बजट भिलाई के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

वहींं विपक्ष के वशिष्ठ नारायण मिश्रा, रिकेश सेन, पीयूष मिश्रा ने बजट को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि सत्ता पक्ष चर्चा से इस कदर डर गया कि उसने विपक्ष की बात ही नहीं सुनी। विपक्ष का कहना है कि बजट में कई तरह की खामियां है, जिसका एक एककर पर्दाफाश किया जाएगा।

यह बजट शहर के विकास में मील का पत्थर होगा साबित-महापौर नीरज पाल

इस अवसर पर महापौर नीरज पाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कि आज जो बजट पेश किया गया और उसपर बहुत ही अच्छी चर्चा हुई है। सभी ने अपना अपना सुझाव दिया है चाहे वह पक्ष हो या विपक्ष हो। यह बजट शहर के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। सभी पार्षदों की मंशा रहती है कि हमोर वार्डों में भी छोटे बडे जो विकास हो।

बजट से पूर्व सभी पार्षदों से सुझाव मंागा गया था उसी आधार पर एमआईसी मेंबरों द्वारा बजट तैयार किया गया है। यह पहली बार होगा कि पार्षदों व महिला पार्षदों व विपक्ष के पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से बजट पारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button