![IMG 20211227 055725](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211227_055725-650x470.jpg)
भिलाई / धार्मिक आस्था में सदा सराबोर रहने वाले भोले बाबा के भक्त एवं वर्षों से भिलाई खुर्सीपार क्षेत्र से भोले बाबा शिवजी की बारात निकालने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह को कोन नहीं जानता। जरूरत मंदो की मदद करने वाले दया सिंह, कोरॉना काल में गरीब गुरूबो को अनाज, राशन और दवा बाटने वाला दया सिंह और सबसे अलग पहचान उनकी शिवजी की बारात निकालने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह। कोन नहीं जानता दया सिंह को, जब से भोले बाबा का दामन थाम भोले बाबा की पूजा आराधना करने लगे, बाबा भोले नाथ की कृपा देखो आज उसे हर विरोधियों से लड़ते लड़ाते भारी बहुमत से जीता दिया।
नगर निगम भिलाई खुर्सीपार वार्ड क्रमांक 44 से भारतीय जनता की के अधिकृत प्रत्याशी दया सिंह को वार्ड पार्षद चुनाव में पहली बार टिकिट मिला औरपीसभारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में दया सिंह को वार्ड पार्षद चुनाव में पहली बार टिकिट मिला और चुनाव में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवारो के आरोप प्रत्यारोप के साथ पुलिस प्रशासन से चुनावी
मुद्दों पर वाद विवादों का सामना करते हुए जनता के बीच अपने विचार और भावनाओं से अवगत कराया जिसमें कि वार्ड 44 खुर्सीपार की जागृत जनता ने भोले के भक्त दया सिंह के हर धर्म, कर्म, अनुष्ठान को मद्देनजर रखते हुए भारी बहूमतो से विजय दिलाया। ज्ञात हो कि दया सिंह को हराने के लिए तरह तरह के हथकंडे एवं दुष्प्रचार होने लगा था, पर जनता ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए भारी बहुमत से दया सिंह को विजय दिलाकर यह बता दिया कि जब संत महात्माओं के शरण में जाने पर बड़े से बड़े लोग का हृदय परिवर्तन हो सकता है तो निश्चित ही धर्म कर्म और मानवीय सेवा, अनुष्ठान में समर्पित एवं वर्षों से शिवजी के बारात निकालने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष भोले बाबा के भक्त दया सिंह भोले नाथ के शरण पाकर परिवर्तित हुआ और भोले बाबा की सेवा आराधना कर जनास्था स्वरूप सालाना शिवरात्रि तेवहार में शिवजी जी की बारात निकाल जनता की सेवा में समर्पित रहा है।फिर प्राकृतिक आपदा हो या विपदा। कोरोंना महामारी काल में गरीब, असहाय और जरूरतमंदो के लिए भोजन,दवा एवं राशन सामग्री का वितरण कार्य किया। जिसका परिणाम था कि जनता ने दया सिंह के प्रत्येक कार्यों का मूल्यांकन करते हुए उचित निर्णय कर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दया सिंह को वार्ड पार्षद के रूप में वार्ड क्रमांक 44 से भारी बहुमत से चुनाव में विजय दिलाया।