भिलाई

नीरज पाल बने भिलाई निगम के नए महापौर, गिरिवर प्रसाद साहू (बंटी) सभापति निर्वाचित… कांग्रेस की जीत में भिलाई के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की रही अहम भूमिका

भिलाई । 20 तारीख को संपन्न हुए भिलाई निगम निकाय चुनाव में कांग्रेस ने इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भिलाई निगम में अपनी सरकार बना ली है। 37 पार्षदों व निर्दलीयों के समर्थन से भिलाई नगर निगम के नए महापौर के रूप में नीरज पाल अब भिलाई की कमान संभालेंगे।

157006012022111351IMG 20220106 WA0101

वही गिरवर साहू सभापति पद के लिए निर्वाचित हो गए हैं, 14 दिनों के कशमकश और राजनीतिक चर्चाओं के बीच आखिरकार कांग्रेस संगठन ने कद्दावर नेताओं को किनारा करते हुए नीरज पाल को महापौर के लिए चयनित किया एवं पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस पार्षद दल ने अपना नेता नीरज पाल को चुन लिया।

345806012022111423IMG 20220106 WA0100

कांग्रेस की इस जीत में भिलाई के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की अहम भूमिका रही। संगठन में सभी विरोधियों को दरकिनार करते हुए नामांकन भरने से लेकर परिणाम घोषित होने तक के असंतुष्ट को संतुष्ट करते हुए कांग्रेस को एक बड़ी विजय दिलाई।

957006012022111446IMG 20220106 WA0099

वहीं विधायक देवेंद्र यादव द्वारा सभी पार्षद प्रत्याशियों का मनोबल समय-समय पर ऊंचा किया गया एवं कांग्रेस ने 20 साल बाद अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बता दे कि अभी तक कांग्रेस को 70 वार्ड वाली सीट में पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुई थी। किंतु इस बार 70 वार्ड में से 35 वाट कांग्रेस के खाते में आ गई।

वहीं कई निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हो गए। इस बारे में जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि कांग्रेस की जीत प्रदेश के कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहित योजनाओं को जाता है। जिनके कारण आम जनता का विश्वास कांग्रेस पर बड़ा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजनाओं के कारण आम जनता ने एक बार फिर से भिलाई नगर निगम की कमान कांग्रेस को सौंपी है और निगम के विकास के लिए कांग्रेस पर भरोसा जताया।

अध्यक्ष की काउंटिंग समाप्त… 

गिरवर प्रसाद साहू (बंटी)को वोट – 44

श्यामसुंदर राव को वोट – 22

अनीता अजय साहू को वोट – 4

गिरवर प्रसाद साहू (बंटी) बने अध्यक्ष 

महापौर की काउंटिंग समाप्त… 

नीरज पाल को वोट – 44

महेश वर्मा को वोट – 22

योगेश साहू को वोट – 04

नीरज पाल बने भिलाई निगम के पांचवे महापौर

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button