भिलाई

निकाय चुनाव भाजपा नेताओं ने जारी किया भिलाई नगर निगम का घोषणा पत्र…

भाजपा नेताओं ने जारी किया भिलाई नगर निगम का घोषणा पत्र
भिलाई। भाजपा ने नगर निगम के भिलाई के विकास के संकल्प के साथ घोषणा पत्र जारी किया।
भाजपा चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रभारी व सांसद संतोष पांडेय सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक विद्यारतन भसीन, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र साहू,महामंत्री मारर्केडे तिवारी मौजूद थे।
इस दौरान कहा कि सांसद विजय बघेल ने कहा कि भिलाई का विकास कई सालों से थम गया है। इसके लिये कौन जिम्मेदार है यह सब जानते है। भिलाई में भय का वातावरण है। हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस अब भयादोहन कर रही है। जिसे जनता जरूर जबाव देगी।
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांड़ेय ने कहा कि हमने हमेशा भिलाई के समग्र विकास की चिंता की है। लेकिन जब से कांग्रेस सत्ता में आई है।कांग्रेस भिलाई विकास को लेकर कांग्रेस कभी संवेदनशील नहीं रही है। यही कारण है कि भिलाई के भलाई के बात करने वालों की अब लगातार विरोध हो रहा है। हालत अब ऐसे है कि अब जहां पर कांग्रेस को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button