भिलाई

कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा सिंह की रैली में उमड़ा जनसैलाब वार्ड 65 में जगह-जगह पर हुआ स्वागत

भिलाई। भिलाई नगर निगम चुनाव में वार्ड 65 सेक्टर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी मती सुभद्रा सिंह की रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का जगह-जगह स्वागत किया गया। मती सिंह ने लोगों से वार्ड के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी मती सुभद्रा सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना कर अपनी रैली का आगाज किया। रैली में प्रदेश महिला कांग्रेस की टीम विशेष रूप से शामिल रही। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित महिला कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी रैली में भाग लेकर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी मती सुभद्रा सिंह को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी होती रही। लोगों ने मती सुभद्रा सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। जगह-जगह उनकी आरती उतारकर लोगों ने चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया।


कांग्रेस प्रत्याशी सुभद्रा सिंह ने वार्ड के नागरिकों से मिले स्वस्फूर्त समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि पार्षद के रूप में उनका कार्यकाल वार्ड 65 की जनता को समर्पित रहेगा। वार्ड के विकास की जनभावना को अमलीजामा पहनाने में उनके द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button