अन्‍य
Trending

भाजपा नेत्री व उद्योगपति संगीता केतन शाह ने भाजपा की सदस्यता एवं भाजपा छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की कार्यकारिणी से इस्तीफा देकर,वैशाली नगर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ रही है चुनाव!

भिलाई। भाजपा नेत्री व उद्योगपति संगीता केतन शाह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एवं भाजपा छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। और अब वह वैशाली नगर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को भेजें लिखित इस्तीफा में उन्होंने कार्यकारिणी एवं भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है। बताया गया कि वह वैशाली नगर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दावेदारी की थी और चुनाव में भाजपा की ओर से नामांकन भी दाखिल की थी, मगर अंतिम समय तक पार्टी द्वारा टिकिट मिलने की उम्मीद बनाएं हुए थी, लेकिन भाजपा द्वारा वैशाली नगर विधानसभा चुनाव के लिए रिकेश सेन का नाम अधिकृत रूप से तय हो जाने और पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को बी फार्म दिया जाकर जमा हो जाने के बाद वह नाम वापसी का समय खत्म होने के उपरांत चुनाव रणभूमि में नामांकन प्रक्रिया के लिए डटी रही और बागी उम्मीदवार के रूप में उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा सीट से स्वतंत्र रूप से चुनाव लडने की बिगुल फूक दी। जिला निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें एप्पल (सेव) चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। अब चुनाव की घड़ी और मतदाता का रुझान का फैसला आने वाले मतदान के दिन संगीता केतन शाह के चुनावी भाग्य का फैसला करेगी।

संगीता केतन शाह ने अपनी इस्तीफे की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय को भेज दी है।

बताया गया कि वैशाली नगर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करने वाली भाजपा नेत्री संगीता केतन शाह को काफी प्रयास के बावजूद भी वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा हाई कमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया। नामांकन वापस के अंतिम दिन तक संगीता केतन शाह को यह उम्मीद थी कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को बदलकर भाजपा हाई कमान उन्हें उनकी उम्मीदवारी पर मोहर लगा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button