भिलाई। जामुल में निर्दलीय पैनल को भाजपा ने साध लिया। भाजपा ने सटीक निर्णय लिया। पूर्व नपा अध्यक्ष रेखराम बंछोर सहित उनके सभी समर्थकों को भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी बना दिया। जामुल नगर पालिका में भाजपा की संभावना बढ़ गई है।
वहीं पूर्व पार्षद चुम्मन देशमुख ने रिसाली नगर निगम चुनाव के लिए निर्दलीय पैनल तैयार कर हड़कंप मचा दिया है। 21 निर्दलियों का पैनल तैयार है। नाम का खुलासा 6 दिसंबर के बाद होगा। रिसाली में निर्दलीय पैनल से भाजपा और कांग्रेस का समीकरण गड़बड़ाना तय माना जा रहा है।