छत्तीसगढ़

देवांगन उमा विद्यालय को उत्कृष्ट शाला का पुरस्कार

Publish Date: | Wed, 01 Dec 2021 11:56 PM (IST)

खरोरा। विश्व एड्स दिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में एचआइवी एड्स के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वालों का आज सम्मान मुख्य अतिथि टीएस सिंहदेव, मंत्री स्वास्थ्य व परिवार कल्याण ने किया। कार्यालय परियोजना संचालक राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर द्वारा भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार मिलने से शिक्षकों ने हर्ष जताया है।किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के नोडल रीता रानी वर्मा व्याख्याता बायोलाजी तथा जगदेव बंजारे सहायक शिक्षक विज्ञान को विद्यालय में जागरूकता की गतिविधियों का गंभीरता पूर्वक व सक्रियता से कार्यक्रम का संचालन करने के फलस्वरूप यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण भी उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर डा. महेंद्र देवांगन शिशु रोग विशेषज्ञ, अरविंद देवांगन अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, ईश्वरी प्रसाद देवांगन, रजनी मिंज प्राचार्य, हरीश देवांगन उपप्राचार्य, सदस्य भरत कुम्भकार, संतोष अग्रवाल, डा. बी. खान, बालकिशन निर्मलकर, कमल वर्मा, पुरुषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन, डोमार यादव, महेंद्र साहू, श्वेता शर्मा, बृजेश्वरी महिलांगे, गीतांजलि पान, रजनी त्रिपाठी, चमेली खरे, जयंती साहू, अलका मिंज, संगीता नायक, योगेंद्र त्रिपाठी, निरूपा साहू सहित विद्यालय परिवार ने प्रसन्नाता व्यक्त की। आज एड्स दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया व विचार व्यक्त किए। स्काउट गाइड के स्वयं सेवी छात्रों ने शाहिना परवीन के निर्देशन में जनजागरूकता रैली निकाली। लोगों को इस कार्यक्रम में सहभागी बनाते हुए एड्स के लक्षण व बचाव के उपाय बताया गया। इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड व राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र सम्मलित हुए।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button