
Publish Date: | Thu, 02 Dec 2021 12:04 AM (IST)
महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर की अगुवाई मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के गृह ग्राम कोना में पोलखोल जन जागरूकता यात्रा निकाली। भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार के तीन साल की विफलताओं को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए पोल खोल जन जागरूकता यात्रा निकालकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखा।पोलखोल जनजागरूकता यात्रा के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने कांग्रेस के पदयात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार के तीन साल की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए पदयात्रा निकालने का ढोंग कर रहा था। आज युवाओं को रोजगार तथा अपने वादे के मुताबिक 25 सौ प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने मे कांग्रेस सरकार की सांसें फूल रही है। महिलाओं से किये शराबबंदी के वादे सत्ता के नशे मे सरकार भूल गया है। तथा रेडी टू ईट बनाने का कार्य महिला स्व सहायता समूहों से छिनकर बीज निगम को देना सरकार का महिला सशक्तीकरण विरोधी होने का प्रमाण है। कांग्रेस सरकार के राज्यांश जमा नहीं करने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले लगभग आठ लाख गरीबों के पक्के मकान बनाने का सपना अधूरा रह गया।भाजयुमो के पोलखोल जनजागरूकता यात्रा के दौरान प्रेम चंद्राकर, महेंद्र जैन, श्याम साकरकर, दिनेश रूपरेला, पूनम चंद्राकर, यशवंत साहू, नंदु जलक्षत्री, श्रीकांत शर्मा, कोमल निषाद, नरेश नायक, जतिन रूपरेला, दुर्गाशंकर दुबे, महेंद्र गुप्ता, राजेश्वर वंशी, युवराज राजपूत, विनोद मानिकपुरी, प्रेम साहू, टीकम देवांगन, संतराम ध्रुव, लक्ष्मण ध्रुव, देवचरण ध्रुव, राजाराम साहू , परस साहू, सागर यादव, लावेश साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network