छत्तीसगढ़

किसान हितैषी है प्रदेश की सरकार : आशीष छाबड़ा

Publish Date: | Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM (IST)

बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोता में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद विधायक छाबड़ा ने कबीर कुटीर निर्माण कार्य 3 लाख, बूढ़ादेव मंदिर निर्माण कार्य 2 लाख रुपये सहित उचित मूल्य की दुकान निर्माण कार्य 8 लाख रुपये का फीता काट लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है। यहां की 80 प्रतिशत किसान हैं, जिनके हित के लिए भूपेश सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य के 1 लाख करोड़ रुपये के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधे दे रहे हैं। सरकार बनते ही सबसे पहला कार्य कर्जमाफी और राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत 25 सौ रुपये में धान खरीदी किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। देश की किसी भी प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपये नही है। समूचे देश में छत्तीसगढ राज्य पहला राज्य है जो धान की खरीदी 2500 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि विगत ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्घि की राह पर आगे बढ़े हैं। कोरोना काल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर रही। किसानों के खाते में पैसे डाले जाने से राज्य में व्यवसायों में भी वृद्घि हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पिछले वर्षों में अन्य राज्यों की तुलना में विकास की राह पर सबसे आगे है। विधायक ने ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत गोता सरपंच वंदना नेताम की मांग पर सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य हेतु 2.50 लाख रुपये की घोषणा की।इस अवसर पर सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, सूर्यप्रकाश शर्मा विधायक प्रतिनिधि, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, भारतभूषण साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत बेरला,अशोक पटेल सदस्य जनपद पंचायत, जितेंद्र साहू सदस्य जनापद पंचायत, धनराज बंजारे सदस्य जनपद पंचायत, कविता साहू अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस बेमेतरा, ओनी महीलांग, दुर्गाराम साहू, ऋषि साहू, भागवत साहू, दिनानाथ, टिकम साहू, दशरूराम, रामायण साहू, बिरेंद्र पाठक, नेहा सुराना ब्लाक महिला कांग्रेस, सविता हिरवानी एल्डरमैन बेरला आदि उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button