![e0a48fe0a4aee0a4b5e0a580e0a4aae0a580e0a49ce0a580 e0a495e0a4bee0a4b2e0a587e0a49c e0a4aee0a587e0a482 e0a4b8e0a482e0a4b5e0a4bfe0a4a7 61a27ef1a4026](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a48fe0a4aee0a4b5e0a580e0a4aae0a580e0a49ce0a580-e0a495e0a4bee0a4b2e0a587e0a49c-e0a4aee0a587e0a482-e0a4b8e0a482e0a4b5e0a4bfe0a4a7_61a27ef1a4026.jpeg)
Publish Date: | Sat, 27 Nov 2021 11:43 PM (IST)
महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 26 नवंबर को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाई तथा राजनीति विज्ञान विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। सुबह 11 बजे संविधान की उद्देशिका का पठन डॉक्टर मालती तिवारी राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग ने किया। दोपहर दो बजे ऐश्वर्या दीवान सिविल न्यायाधीश वर्ग दो महासमुंद के मुख्य आतिथ्य में एवं डा. ईपी चेलक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान उद्देशिका का विमोचन अथितियों द्वारा किया गया। डा. मालती तिवारी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।डा. अनुसुइया अग्रवाल कला संकाय प्रमुख ने कहा कि संविधान लिखित वृहद विधान है। अजय कुमार राजा के द्वारा परिवार समाज और राष्ट्र के प्रति अधिकारों के साथ कर्त्तव्य का निर्वहन करने को प्रेरित किया गया। ऐश्वर्या दीवान के द्वारा कानून की विभिन्ना धाराएं एवं एवं न्याय किस प्रकार समाज एवं राष्ट्र में हमें जो अधिकार प्राप्त हैं, उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलमें विविध कार्यक्रमस्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर पुष्प एवं गुलाल लगाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। संचालन कक्षा 12 वीं की छात्रा प्रियंका चन्द्राकर ने किया। संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने भारत की संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। कक्षा 12 वीं के छात्र नचिकेत शर्मा एवं प्रियंका श्रीवास्तव ने प्रतिज्ञा ओ भारत हमारा देश पर अपने विचार व्यक्त किये। तनिषा देवांगन ने भारतीय संविधान पर अपने विचार व्यक्त किया। मिडिल विभाग से संविधान के मौलिक अधिकार पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कक्षा 12 वीं के विभू जैन ने संविधान की प्रस्तावना पर अपने विचार व्यक्त किया। आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नाौजे ने किया। आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संस्था के समस्त विद्यार्थी एवं स्टॉफ गोसाई राम टांडेकर, राजीव तिवारी, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, शसबीर कौर, मितेश शर्मा, प्रियंका पीटर, अनिता दवे, डी बसंत कुमार, नेहा दुबे, रूपा पांडे, दिव्येश वाणी, योगिता ठाकुर, नेहा सिंग, हर्ष परमार, ऋतुराज देवांगन, रंजीत सिंग, राजेन्द्र भास्कर, सौम्या मिश्रा, अंजू चन्द्राकर, मनीषा कन्नाौजे, रवि ठाकुर, शनिदेव सिंह देव ठाकुर, तेजेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network