
Publish Date: | Sat, 27 Nov 2021 12:16 AM (IST)
सूरजपुर (नईदुनिया न्यूज)। कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव की उपस्थिति में धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एक दिसंबर को धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। खरीदी को पारदर्शी बनाने एवं सतत निगरानी करने सभी समितियों में सीसीटीवी लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, खाद्य अधिकारी, उप संचालक कृषि विभाग, उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मंडी सचिव, कृषि उपज मंडी बोर्ड, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर डा. सिंह ने अन्य राज्य से और कोचियों, बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने, किसान पंजीयन के सम्बंध में, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के सम्बंध में प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की एवं संवेदनशील केंद्रों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समय पर मिलिंग हेतु पंजीयन कार्य पूर्ण करने तथा मिलर्स बारदाने के संग्रहन के सम्बंध में जिला खाद्य अधिकारी एवं बारदानों के उठाव के सम्बंध में जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। संग्रहण केंद्र में पानी व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, शौचालय, आद्रता मापी मशीन, ड्रेनेज व्यवस्था, तिरपाल व्यवस्था, जमाल व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सहकारी समिति में आवश्यक तैयारी पूर्ण करने, किसानों को धान बिक्री में सहूलियत हो एवं सहकारी बैंक से भुगतान सुविधाजनक ढंग से हो इस संबंध में नोडल अधिकारी, सहकारी बैंक को निर्देशित किया। कोचियों व बिचौलियों पर विशेष निगरानी रखने निर्देशकलेक्टर ने विगत वर्ष में धान खरीदी में कमी, शार्टेज करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने हेतु उप पंजीयक को निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को बाहर से धान का परिवहन न हो इसके लिए कोचियों, बिचौलियों पर विशेष निगरानी करते हुए अवैध धान की धरपकड़ कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
Posted By: Nai Dunia News Network



