छत्तीसगढ़

आंगन सजाकर महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Publish Date: | Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM (IST)

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वसुधा महिला मंच द्वारा हर वर्ष आयोजित आंगन सजाओ प्रतियोगिता मैं इस बार भी महिलाओं ने खूब उत्साह दिखाया प्रतियोगिता में के एक वर्ग में रेखा भार्गव और दूसरे वर्ग में प्राची गोयल अव्वल रहे।वसुधा मंच द्वारा आंगन सजाओ प्रतियोगियो के घर घर जाकर आंगन में सजी रंगोली का अवलोकन किया गया। इसके बाद निर्णय सुनाया। गौरतलब है कि वसुधा महिला मंच महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए वषोर् से आंगन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। हर किसी के घर में महिलाएं मेहनत कर आंगन सजाती हैं किंतु यह उनकी मेहनत और प्रतिभा बाहर नहीं निकल पाती। घर परिवार में तो उन्हें प्रोत्साहन मिलता है पर समाज तक हुनर नहीं पहुंचती पाती। यही कारण है कि महिला मंच ने यह अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया। वसुधा महिला मंच की संयोजिका वंदना दत्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही प्रतियोगिता के लिए पंजीयन किया गया था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने एंट्री की थी इसके बाद सभी ने आंगन सजाओ में हिस्सा लिया । जब सबके आंगन सज गए तब वसुधा के निर्णायक मंडल ने घर-घर घूमकर इसका अवलोकन किया।इसके बाद परिणाम भी घोषित किए गए।उन्होंने बताया कि अधिकांश महिलाओं ने इस बार आकर्षक रंगोली सजाई थी। एक महिला ने तो मां का खूबसूरत चित्रण किया था जिसे देख कर निर्णायक मंडल भाव विभोर हो गया। सभी महिलाओं ने अपने अपने हिसाब से आकर्षक रंगोली सजाई थी। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से प्रतिभाएं सामने आती हैं। महिलाओं को भी उत्साह काफी उत्साह वर्धन होता है।रंगोली सजाना एक कला है, एक प्रतिभा है। यदि कोई महिला अपने घर आंगन को खूब अच्छे से सजाती है तो यह समाज के सामने भी आना चाहिए ताकि अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिल सके। इसी उद्देश्य को लेकर लगातार यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। वसुधा की संयोजिका वंदना दत्ता ने बताया कि प्रतियोगिता दो वगोर् में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल में मै स्वयं मंच की सदस्य रेखा इंगोले, चैती अग्रवाल, अनुभा डबराल, नेहा वर्मा के साथ प्रतिभागियों के आंगन की स्वच्छता का आकलन कर घर घर पहुंच कर अपना निर्णय दिया। पहले वर्ग में प्रथम रेखा भार्गव, द्वितीय शोभा विष्वकर्मा, तृतीय बानी मुखर्जी रही।इस वर्ग में सांत्वना पुरस्कार रश्मि गुप्ता और लक्ष्मी विष्वकर्मा को मिला। दूसरे वर्ग में प्रथम प्राची गोयल द्वितीय आयुषी अग्रवाल, तृतीय जूही कश्यप और निकिता गुप्ता रही। सांत्वना पुरस्कार रीना अग्रवाल को प्राप्त हुआ। विशेष पुरस्कार अन्वेशा प्रियल को दिया गया। वसुधा द्वारा हर वर्ष आंगन सजाओ प्रतियोगिता दीपावली के बाद कि जाती है।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button