
Publish Date: | Fri, 26 Nov 2021 12:14 AM (IST)
बेमेतरा। डीएसपी रामकुमार बर्मन के द्वारा थाना खम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैगोना में 24 नवंबर को आम लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस जनदर्शन जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसपी रामकुमार बर्मन को 2 शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ। जिनके समस्या को स्वयं सुना एवं शिकायत का निराकरण मौके पर ही तत्काल किया गया। जनचौपाल-जनदर्शन लगाने का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता के द्वारा बताई जाने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण करना था।कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी, सायबर सेल टीम, थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक नासिर खान एवं डीएसपी रामकुमार बर्मन ग्रामवासियों एवं छात्र-छात्राओं को महिलाओ एवं बालिकाओं पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा पाक्सो एक्ट व यौन उत्पीड़न से संबंधित जानकारी व सेल्फ डिफेंस, महिलाओं पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित अपराध एवं उनके रोकथाम तथा कानून के संबंध में जानकारी दी। किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई। हमें सदैव जागरूक रहने और घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई। साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी, एटीएम ठगी, ऑनलाइन ठगी, फेसबुक से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, अपने वाहन के कागजात हमेशा पूर्ण रखने, वाहन गति सीमा में ही चलाने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने कहा गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमो व यातायात के सांकेतिक चिन्हों, सड़क दुर्घटनाओं से बचने के तरीके बताये गये। छात्र – छात्राओं को बिना लायसेंस वाहन न चलाने एवं अन्य यातायात के नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सउनि सुरेश सिंह, आरक्षक विक्रम सिंह, नुरेश वर्मा, राजू यादव राजपूत, ग्राम सैगोना के भरत लाल सिन्हा, देवचरण वर्मा आदि उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network