छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने सीएम का जलाया पुतला

Publish Date: | Thu, 25 Nov 2021 04:53 PM (IST)

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए मुंगेली भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पड़ाव में सीएम का पुतला जलाया।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने गोबर को लेकर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर प्रदेश भर के जिले में विरोध व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के महाराणा प्रताप चौक पड़ाव में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से पुतला छिनने के प्रयास में छीना झपटी भ्ाी की परंतु युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे।पुलिस आग को पानी डालकर बुझाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमितेश आर्य, नगर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुनील पाठक, ग्रामीण मंडल महामंत्री रामशरण यादव, प्रदेश युवामोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनुराग सिंह ने टिप्पणी को लेकर जमकर खीचाई की।उन्होंने कहा जिम्मेदार पद में बैठे हुए लोगों से इस प्रकार से टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है आने वाले दिनों में जनता इसे सबक सिखाएगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा नेताओं के ऊपर टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर करते जमकर भड़ास निकाली।सीएम के पुतला जलाने के अवसर पर भाजपा के कार्यालय मंत्री कोदू दादवानी, जिला प्रशिक्षण प्रभारी युवा मोर्चा यश गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद राजपूत, नगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ वाजपेयी, धनराज सिंह परिहार, केशव साहू, उत्तम साहू, तरुण साहू, राजीव श्रीवास, नंदकिशोर ठाकुर, जीवन पटेल, रमेश बुनकर, शेषनारायण मोहले, पंकज सोनी, लवी सलूजा, उत्कर्ष पाठक, रवि साहू, वासुदेव देवांगन, राहुल मल्लाह, आदर्श जायसवाल एअंकित परिहार, हर्ष सिंह राजपूत, वासु पांडेय, नानेश साहू, अजय अहिरे, राजेन्द्र यादव अन्य शामिल रहे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

 

Related Articles

Back to top button