छत्तीसगढ़

263 क्विंटल धान सहित ट्रक जब्त

Publish Date: | Sun, 21 Nov 2021 11:45 PM (IST)

कोंडागांव (नईदुनिया न्यूज)। खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा शुक्रवार को रात्रि 11.30 बजे अमरावती बाजार में दबिश देकर वाहन ट्रक लोड किए जा रहे धान के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में मौके में उपस्थित मोहम्मद ईलयास निवासी कोंडागांव के द्वारा बताया गया कि उक्त धान सोमिया ट्रेडर्स कोंडागांव को बताया है। ईलयास के द्वारा कृषि उपज मंडी समिति कोंडागांव द्वारा जारी आवक पर्ची प्रस्तुत किया गया। इसमें 100 कट्टा धान 45 क्विंटल के लिए ही आवक पर्जी जारी दर्ज पाया गया। जबकि जांच में बारह चक्का ट्रक में 583 कट्टा 263. क्विंटल धान लोड होना पाया। खरीदे गए धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण मोहम्मद ईलयास से 583 कट्टा धान व ट्रक क्रमांक सी जी 08 एन 2222 जब्त किया गया। धान सहित वाहन थाना प्रभारी अनंतपुर की अभिरक्षा में सुरिक्षत रखने दिया गया। धान का अवैध परिवहन रोकने बनाए गए चेकपोस्टएक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाली धान खरीदी को देखते हुए धान के अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की आवक को रोकने के लिए कलेक्टर रजत बंसल ने सीमावर्ती मार्गों में चेकपोस्ट बनाने कहा है। इसके साथ ही उड़नदस्ता दलों को भी सक्रिय कर दिया गया है। शुक्रवार को बकावंड विकासखण्ड के सीमावर्ती मार्गों में बनाए गए जांच नाकों का निरीक्षण अनुविभागीय दंडाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने किया। इस दौरान भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े तथा बकावंड के नायब तहसीलदार सहित संबंधित क्षेत्र के पटवारी भी शामिल थे। ओड़िशा से आने वाले धान के परिवहन को रोकने के लिए नलपावंड, तारापुर, कोलावल, पोटियावंड और बदलावंड में जांच नाके बनाए गए हैं। अधिकारियों द्वारा जांच नाकों का निरीक्षण करने के साथ ही इन क्षेत्र के ग्रामीणों से भी अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए सहयोग की अपील की गई।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button