
Publish Date: | Sat, 20 Nov 2021 11:58 PM (IST)
धमतरी। पेट्रोल-डीजल का वैट टैक्स और सिमेंट के दाम नहीं घटाने का विरोध करते हुए भाजपाइयों ने सिहावा चौक में सड़क जाम किया। भूपेश सरकार को जमकर कोसा। जाम के दौरान गंतव्य की ओर जाने वाले यात्री परेशान होते रहे। एंबुलेंस को जाने दिया गया। सड़क जाम के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार और विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि आम जनता और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र की सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पेट्रोल-डीजल के वैट टैक्स में कमी लाने की बजाय सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी कर रही है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास आम लोगों के लिए कोई दृष्टीकोण नहीं है। सरकार लोगों को शराब की लत लगाने में व्यस्त है,ताकि उनका अपना व्यक्तिगत खजाना बढ़ता रहे और प्रदेश पर कर्ज लादकर आम जनता और किसान की कमर तोड़ दी जाए। भाजपा के जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी कोई ऐसी योजना गिना दे जिससे गरीब जनता और किसानों को कोई लाभ हुआ हो। भूपेश सरकार की योजनाएं केवल नारों और जुमलो में पढ़ा-सुना जा सकता है। इसका हकीकत धरातल पर शून्य है। भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने कहा कि भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव के समय के घोषणा पत्र के एक भी वायदे पूरे नहीं करने वाली सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर शराब की खपत का सबसे बड़ा राज्य साबित करने में तुली है।सड़क जाम प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी, पूर्व मेयर श्रीमती अर्चना चौबे ,सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, विजय साहू, विजय मोटवानी, भूपेश शाह, खिलेश्वरी किरण, दयाराम साहू, बशीर अहमद, महेंद्र पंडित, मुरारी यदु, नरेंद्र रोहरा, महेंद्र खंडेलवाल, ऋषभ देवांगन, रोहिताश मिश्रा, सुशीला तिवारी, बिशन निषाद, हेमंत चंद्राकर, अशोक उदासी, श्यामा साहू ,अमृत साह, संतोष तेजवानी, राकेश चंदवानी, नागेंद्र शुक्ला, आराधना शुक्ला, दिनेश्वरी नेताम, प्रेमलता नागवंशी, अकबर कश्यप, मनोहर मानिकपुरी, हुमीत लिमा, सुलोचना साहू, राजेश गोसाई, निखिल साहू, दयाराम नेताम, गिरधर ध्रुव, मोहन पुजारी, गिरवर भंडारी, सती मरकाम, महेंद्र सिन्हा, पूरण घृतलहरे सहित सैकड़ों की संख्या में जिलेभर से आए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।वाहन चालक होते रहे परेशानसड़क जाम प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। लोग परेशान होते रहे। वाहन चालक और यात्री जाम में फंसे रहे। सिहावा चौक में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने मरीज लेकर जा रहे एंबुलेंस को रास्ता दिया।–
Posted By: Nai Dunia News Network