![e0a4b8e0a58de0a4b5e0a49ae0a58de0a49be0a4a4e0a4be e0a4aee0a587e0a482 e0a4ade0a4bfe0a4b2e0a4bee0a488 e0a495e0a58b e0a4abe0a4bee0a487 61900a5148b28](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a4b8e0a58de0a4b5e0a49ae0a58de0a49be0a4a4e0a4be-e0a4aee0a587e0a482-e0a4ade0a4bfe0a4b2e0a4bee0a488-e0a495e0a58b-e0a4abe0a4bee0a487_61900a5148b28.jpeg)
Publish Date: | Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM (IST)
दुर्ग। स्वच्छता सर्वेक्षण में दुर्ग, भिलाई और रिसाली निगम ने फिर कमाल किया है। दुर्ग निगम को स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। वहीं गीला व सूखा कचरा संग्रहण के मामले में भिलाई निगम को फाइव स्टार तथा रिसाली निगम को सेवन स्टार रेटिंग हासिल हुई है। बता दें कि मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर साल स्वच्छता भारत मिशन के तहत देश भर के शहरों व निकायों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जाती है। बीते 2020 में कोरोना की वजह से प्रतियोगिता का पुरस्कार घोषित नहीं हो पाया था। इस साल स्टार रेटिंग सफाई मित्र चैलेंज के तहत पुरस्कार वितरण किया जाना है। इसके लिए दुर्ग जिले के दुर्ग निगम, भिलाई निगम, रिसाली निगम, उतई नगर पंचायत, पाटन नगर पंचायत तथा अहिवारा नगर पंचायत को स्टार रेटिंग दी गई है। कचरा संग्रहण में बेहतर प्रदर्शन के लिए भिलाई निगम को फाइव स्टार रेटिंग तथा रिसाली निगम को सेवन स्टार रेटिंग मिला है। दोनों ही निगम में डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया गया। संग्रहित गीले कचरे का खाद बनाने की सफल प्रक्रिया की वजह से फाइव व सेवन स्टार रेटिंग मिला है। राज्य शासन संबंधित निकाय के अधिकारियों को पत्र जारी कर 20 नवंबर को विज्ञान भवन दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है। उक्त तिथि को आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग निगम से महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी शामिल होंगे। अवार्ड मिलने पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने खुशी जताते हुए कहा है कि विधायक अरुण वोरा एवं शहर के नागरिकों व कर्मचारियों द्वारा सफाई व्यवस्था में ध्यान देने की वजह से यह सम्मान प्राप्त हुआ है। महापौर ने कहा कि यह अवार्ड शहर की जनता को समर्पित है। दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि 20 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में नगरी प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया ,सचिव अलरमेल मंगई डी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कचरा प्रबंधन के लिए बेहतर काम करने पर भारती उद्योग परिसर सीआइआइ द्वारा दुर्ग निगम का चयन एक्सीलेंस अवार्ड के लिए किया गया था। इसकी घोषणा एक दिन पहले शुक्रवार को की गई थी। एक्सीलेंस अवार्ड 16 नवंबर को वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
Posted By: Nai Dunia News Network