छत्तीसगढ़

एसपी कार्यालय में जनदर्शन में मिले 10 आवेदन

Publish Date: | Sun, 14 Nov 2021 12:04 AM (IST)

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बलौदाबाजार जिले में पुलिस अधीक्षक ने जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए आदेश जारी किया था। इसी क्रम में 12 नवंबर को प्रातः 11 बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान पीतांबर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आवेदन व शिकायत पत्रों को सात दिन में निराकरण करने संबंधी समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया। ग्राम महाराजी से आवेदक सोमनाथ पैकरा ने आरएसपीएल लिमिटेड कंपनी में नियुक्ति के लिए चरित्र सत्यापन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें आवेदक का संबंधित पुलिस चौकी गिरोधपुरी से जांच तस्दीक करवाकर आवेदक को तत्काल सत्यापन प्रतिवेदन सौंपा गया। इसी प्रकार थाना पलारी व चौकी लवन क्षेत्र अंतर्गत तीन आवेदकों द्वारा आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने के संबंध में आवेदन सौंपा। जिस पर थाना पलारी व चौकी लवन में तत्काल संबंधित आरोपितों के विरुद्घ एफआइआर दर्ज की गई है। आवेदक अभिषेक सोनी ने जमीन खाली कराने की बात को लेकर भाटापारा शहर के अपने दुकान में जमीन मालिक द्वारा बिना सूचित किए जेसीबी चलाने संबंधी आवेदन सौंपा, जिस पर उसी दिन पीड़ित व जमीन मालिक को थाना भाटापारा शहर में बुलाकर मामले का निपटारा किया गया। एक आवेदक द्वारा कसडोल नगर के आसपास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के संबंध में आवेदन भी सौंपा गया है। जिसका जांच तस्दीक करवा कर संबंधित लोगों के ऊपर तुरंत कार्रवाई की जाती है। जनदर्शन कार्यक्रम सतत जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि अपनी समस्याओं या शिकायतों के संबंध में जनदर्शन दिवस के अतिरिक्त भी कार्यालय में आकर अपना आवेदन प्रस्तुत सकते हैं। अन्य प्राप्त आवेदनों पर भी संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मौके पर ही मोबाइल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। जनदर्शन कार्यक्रम में अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक, अनूप वाजपेई उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक महेश ध्रुव, निरीक्षक नरेश चौहान, निरीक्षक लक्ष्मी चौहान आदि उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button