
Publish Date: | Fri, 12 Nov 2021 11:59 PM (IST)
सिमगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिमगा के शाला प्रांगण में बीईओ एसके गेंदले व प्रभारी प्राचार्य आशीष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के तारतम्य में विभिन्ना विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन दो पाली में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रथम पाली में चित्रकला व रंगोली तथा द्वितीय पाली में वाद विवाद स्लोगन डिजिटल तिरंगा की प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली, चित्रकला, वाद विवाद, नारा, डिजिटल तिरंगा में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगोली में प्राथमिक स्तर पर 50, पूर्व माध्यमिक में 49 व उच्चतर माध्यमिक में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्राथमिक में प्रथम स्थान पर करीना, प्राथमिक शाला शंकर नगर, द्वितीय स्थान पर रेवती निषाद प्राइमरी स्कूल बाइकिनी, तृतीय स्थान पर अनुराधा प्राथमिक शाला देवधा रहे। इसी तरह पूर्व माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर डिंपल धुरंधर पूर्व माध्यमिक शाला मोहरा, द्वितीय स्थान पर मेघना पटेल सेजस सिमगा, तृतीय स्थान पर हरीश कुमार साहू, पूर्व माध्यमिक शाला नेवारी रहे। इसी तरह उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रथम स्थान पर अनुराधा साहू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा, द्वितीय स्थान पर चंचल साहू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा तथा तृतीय स्थान पर कुमकुम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुलसी ने रंगोली में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता की द्वितीय कड़ी में चित्रकला में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर गीतेश्वरी, प्राथमिक शाला दुलदुला द्वितीय स्थान पर मधुसूदन प्राथमिक शाला नेवधा, तृतीय स्थान पर युवराज प्राथमिक शाला बुचीपारा पूर्व माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर राधा साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या सिमगा, द्वितीय स्थान लीलावती साहू पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार, भाग्य कुसुम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लवार तृतीय स्थान प्रेमनाथ यादव पूर्व माध्यमिक शाला जंगदा भास्कर पूर्व माध्यमिक शाला नेवारी उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सुनील निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुलसी द्वितीय स्थान पर रोशनी निषाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा तृतीय स्थान पर ट्विंकल साहू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिमगा माया ध्रुव हाई स्कूल खिलोरा। इसी कड़ी में आगे वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर अवनी शर्मा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिमगा, द्वितीय स्थान पर रिधिमा डहरिया, तृतीय स्थान पर गीतांजलि खूंटे, शाला तथा माध्यमिक शाला में प्रथम स्थान पर हर्ष देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुलसी, द्वितीय स्थान पर सुप्रिया गोस्वामी गृधंमुनी दामाखेड़ा, तृतीय स्थान पर आस गुप्ता तथा पलक तिवारी स्वामी आत्मानंद उत्कर्ष अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिमगा रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शुभम देवांगन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिमगा तथा आकाश गुप्ता पूर्व माध्यमिक आदर्श सिमगा, द्वितीय स्थान पर भावना देवांगन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिमगा, तृतीय स्थान पर मुरली प्रसाद वर्मा हथबंद रहे। शाला के प्राचार्य यूडी गेंद्रे ने विकासखंड से आए हुए सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Posted By: Nai Dunia News Network