
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 02:28 AM (IST)
राजनांदगांव। मानसून की विदाई को 10 से ज्यादा दिन हो चुके हैं,लेकिन बादलों ने ठंड का रास्ता रोक रखा है। इस बीच अब मौसम विभाग ने दो दिनों बाद बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की भी संभावना जताई गई है। यानी अगले कुछ दिनों तक मौसम में ठंडकता बढ़ने की गुंजाइश नहीं रहेगी। उधर शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस बार बारिश के बाद ठंड के मौसम की शुरुआत में भी देर हो गई है। रात में जरूर तापमान सामान्य से कम हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिन में उमस वाली गर्मी अभी भी परेशान कर रही है। इसका कारण ज्यादातर समय आसमान में बादल का छाया रहना है। साथ ही शुष्क हवा के कारण भी मौसम में ठंडकता की कमी है। आज छाए रह सकते हैं बादलमौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण 30 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बस्तर संभाग में पूर्व से नमी युक्त हवा आने के कारण आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।फीका पड़ सकता है ठंड का असर मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 31 अक्तूबर के बाद हवा की दिशा पूर्वी/दक्षिण पूर्वी होने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है। जिसके कारण में आंशिक रूप से बादल छाने तथा एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। 31 अक्टूबर से न्युनतम तापमान का ट्रेंड वृध्दि की ओर रहने की संभावना है। यानी रात में पड़ रही हल्की ठंड का असर पर खराब मौसम के कारण कमजोर पड़ सकता है। प्रमुख शहरों का मौसमशहर अधिकतम अंतर न्यूनतम अंतर राजनांदगांव 30.0 2 18.7 0रायपुर 30.7 0 18.6 0बिलासपुर 30.6 0 18.8 -1दुर्ग 32.4 2 16.0 -4
Posted By: Nai Dunia News Network