छत्तीसगढ़

CGPSC Result 2021: बिलासपुर के विकास चौधरी व नीरज कौशिक बने डिप्टी कलेक्टर, युवाओं को दिया ये संदेश

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 06:20 AM (IST)

बिलासपुर। CGPSC Result 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीएससी 2020 का परिणाम घोषित किया। टाप टेन में बिलासपुर के विकास कुमार चौधरी ने नौवां तो नीरज कौशिक ने 14वां रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद अपने नाम किया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही चयनित उम्मीदवारों ने दूसरे और चौथी बार में सफलता अपने नाम किया है। उनका संदेश सूत्र है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।पीएससी राज्य सेवा परीक्षा- 2020 में 21 सेवाओं के लिए 175 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के बाद 2,763 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 26 से 29 जुलाई तक लिखित परीक्षा ली गई। 522 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। उनमें 510 शामिल हुए।साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के बाद मेरिट क्रम में पदवार, वर्गवार 175 पदों के विरुद्ध 174 पदों पर आयोग ने चयन सूची/अनुपूरक सूची शुक्रवार को जारी की। इसमें दयालबंद निवासी विकास कुमार चौधरी ने नौवां रैंक व देवरीखुर्द निवासी नीरज कौशिक ने 14वां रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया।कामयाब होने के लिए सहनशक्ति जरूरी: विकासनौवां रैंक हासिल करने वाले विकास कुमार चौधरी ने बताया कि दो साल से बिलासपुर में हूं। दयालबंद में किराए के मकान में रहकर लगातार पीएससी की तैयार कर रहा था। वर्ष 2019 में पहली कोशिश की जिसमें सफलता नहीं मिली। दूसरी कोशिश में टाप टेन में जगह बनाने में कामयाबी मिली।रातोंरात कभी सफलता नहीं मिलती। सतत प्रयासों से कामयाबी मिलती है। मेरे पिता ठाकुर राम चौधरी कृषक हंै। घर में छोटा भाई है जो कृषि की पढ़ाई कर रहा है। मूलत: रायगढ़ जिले के चंद्रपुर के निवासी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के लिए पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी से मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि यूपीएससी में सफलता अर्जित करना सपना है।मेरे पिता मेरे आदर्श हैं, धैर्य रखना सिखाया: नीरज 14 वां रैंक हासिल करने वाले देवरीखुर्द निवासी नीरज कौशिक ने कहा कि उनके पिता राम कुमार कौशिक वर्तमान में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर सेवा दे रहे हैं। वे ही मेरे आदर्श हैं। उन्होंने जिंदगी में हमेशा धैर्य रखना सिखाया। इसकी बदौलत पीएससी में चौथे प्रयास में सफलता मिलती। कोशिशें जारी रखी। माता शारदा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। भाई यतिंद्र कौशिक लेक्चरर हैं।उनकी स्कूली शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर तखतपुर व उच्च शिक्षा डीएलएस पीजी कालेज से पूरा की। प्रशासनिक सेवा में आने के लिए कोचिंग का भी सहारा लिया। युवाओं से कहना चाहूंगा कि यदि सफलता चाहिए तो अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का कहना मानना होगा। सम्मान देंगे तभी भगवान का आशीर्वाद मिलेगा। मेहनत के साथ दुआ भी जरूरी है।

Posted By: sandeep.yadav

 

Related Articles

Back to top button