छत्तीसगढ़

महिलाओं को बताए घरेलू हिंसा से बचने के उपाय

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 07:18 AM (IST)

गरियाबंद। महिला व बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को आक्सन हाल गरियाबंद में महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व बच्चों के कानूनी अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं व बच्चों से जुड़े विभिन्ना विषयों पर चर्चा की गई।कार्यशाला के मुख्य अतिथि विशेष अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजभान सिंह थे। इसके अलावा अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अगम कुमार कश्यप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजया रात्रे, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी कार्यशाला में शामिल हुए। मुख्य अतिथि विशेष अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजभान सिंह ने महिलाओं तथा बच्चों के अधिकार, स्वास्थ्य व पोषण विषयों पर चर्चा कर कानूनी जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना, दहेज निवारण कानून, महिलाओं के भरण पोषण कानून, दुष्कर्म- एक अपराध, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, बालकों का लैंगिक उत्पीड़न, हिंदू उत्तराधिकार, गर्भधारण पूर्व व प्रसव पूर्व निदान आदि से संबंधित अधिनियमों पर भी सरल कानूनी शिक्षा दी।अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अगम कुमार कश्यप ने भारतीय संविधान में नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजया रात्रे ने विशाखा गाइड लाइन के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने महिलाओं तथा बच्चों के ट्रैफिकिंग की रोकथाम के संबंध में बताया। उन्होंने मानव तस्करी के कारणों से अवगत कराया गया। इसके दुष्परिणाम बताए और इसके रोकथाम के लिए सार्थक व कारगर कदम उठाने की बातें कही। इस अवसर पर कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, श्रम निरीक्षक योषिता शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी, नवा बिहान संरक्षण अधिकारी लता पटेल, संरक्षण अधिकारी आइसीपीएस शैलेन्द्र नागदेवे, सखी वन स्टाप सेंटर परामर्शदाता किरण पाड़े, परियोजना अधिकारी छुरा चंदू साहू, सखी वन स्टाप सेंटर केन्द्र प्रशासक रेवती यादव ने भी अपने विचार रखे और महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद की प्राचार्य डा. जैम्स और प्रोफेसर डा. आरके तलवरे ने जानकारियों के प्रचार के साथ उसके प्रसार की महत्ता व आवश्यकता को विस्तारपूर्वक समझाया।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button