![bilaspur news e0a4b8e0a482e0a495e0a4b0e0a4be e0a4aee0a58be0a59c e0a494e0a4b0 e0a497e0a4a1e0a58de0a4a2e0a587 e0a4a8e0a587 e0a4ace0a59de0a4be 617d3823d1f7c](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/10/bilaspur-news-e0a4b8e0a482e0a495e0a4b0e0a4be-e0a4aee0a58be0a59c-e0a494e0a4b0-e0a497e0a4a1e0a58de0a4a2e0a587-e0a4a8e0a587-e0a4ace0a59de0a4be_617d3823d1f7c.jpeg)
बिलासपुर। Bilaspur News: मंगला आजाद चौक से गुजरना किसी मुसीबत से कम नहीं है। दरअसल चौक के पास ही संकरा मोड़ है ऊपर से पिछले पाइप लाइन बिछाने खोदे गए गड्ढे के कारण परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान यदि एक भी भारी वाहन गुजरता है तो जाम लग जाता है। ऐसा कोई दिन नहीं जब लोग तीन से चार घंटे जाम में नहीं फंसते। पर चौड़ीकारण को लेकर लोक निर्माण दिलचस्पी ले रहा और न यातायात पुलिस तैनात की जा रही है।पहले यह मंगला ग्राम पंचायत में था। पर नगर निगम में शामिल होने के बाद वार्ड क्रमांक 13 व 14 बन गया है। धीरे- धीरे नई कालोनियां बन रही हंै। इसके अलावा खाली जमीनों में मकान बन रहे हैं। यही वजह है कि मार्ग में यातायात का दबाव पहले की तुलना तीन से चार गुना बढ़ गया है। पर सड़क की स्थिति आज भी पहले की तरह है न चौड़ीकरण होती है और न डामरीकरण। धूल की वजह से व्यापारी त्रस्त हंै। इसके साथ-साथ जाम ने परेशानी और बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा समस्या सुबह 10 से 11 बजे और शाम छह से सात बजे होती है।दरअसल यह समस्या निजी व शासकीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लौटने का समय होता है। मोड़ पर पहुंचते ही चाहे कोई भी गाड़ियां हो उनके पहिए थम जाते हैं। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी है। खासकर वह व्यापारी जिनकी जाम के चलते दो से तीन घंटे व्यवसाय प्रभावित होता है। इस चौक के लिए एक यातायात पुलिस की ड्यूटी की मांग भी उठ रही है। इसके अलावा प्रस्तावित चौड़ीकरण के काम को भी अतिशीघ्र पूरा करने की बात कही जा रही है।
Posted By: sandeep.yadav