![sardar vallabhbhai patel jayanti e0a4b8e0a4b0e0a4a6e0a4bee0a4b0 e0a4b5e0a4b2e0a58de0a4b2e0a4ad e0a4ade0a4bee0a488 e0a4aae0a49fe0a587e0a4b2 617d37fd9aaac](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/10/sardar-vallabhbhai-patel-jayanti-e0a4b8e0a4b0e0a4a6e0a4bee0a4b0-e0a4b5e0a4b2e0a58de0a4b2e0a4ad-e0a4ade0a4bee0a488-e0a4aae0a49fe0a587e0a4b2_617d37fd9aaac.jpeg)
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 11:15 AM (IST)
बिलासपुर। Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू चौक में 31 अक्टूबर को मानवश्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित किया जाएगा। होंगे हाथों में हाथ थीम पर नेहरू चौक से मंगला चौक तक स्वंयसेवकों के साथ बिलासपुर के नागरिक इसमें भाग लेगें। मुख्य अतिथि के रूप में आइजी रतनलाल डांगी शहरवासियों का उत्साहवर्धन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा.मनोज सिन्हा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करेंगे। जिन्हें पूरी दुनिया लौह पुरुष के नाम से जानती है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए लौह पुरुष की अहम भूमिका रही है।प्रात: आठ बजे मानवश्रृंखला को आइजी डांगी हाथ मिलाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। इस दौरान सभी को संकल्प भी दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी,कुलसचिव प्रो.सुधीर शर्मा मुख्य रूप से अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।स्वंयसेवकों की जोरदार तैयारीराष्ट्रीय एकता दिवस को लेकर स्वंयसेवक जोरदार तैयारी में जुट गए है। बिलासपुर जिले के सभी स्कूल, कालेज और यूटीडी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। स्वंयसेवकों को समय से 30 मिनट पहले बुलाया गया है। जिससे की नेहरू चौक में व्यवस्था बनाई जा सके। यातायात प्रभावित न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
Posted By: sandeep.yadav