छत्तीसगढ़

Bilaspur Crime News: वार्ड संगी दे रहे सटोरियों की जानकारी, चार पकड़ाए

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 01:00 PM (IST)

बिलासपुर।Bilaspur Crime News: एसपी दीपक झा ने पुलिस को वार्ड में सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य लोगों को जोड़कर वार्ड संगी अभियान शुरु किया है। अब पुलिस को इस अभियान से अपराधियों की जानकारी​ मिलने लगी है। शुक्रवार की रात वार्ड संगी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा। वहीं, शहर के अलग—अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर गुंडे बदमाशों की जानकारी ली गई।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि एसपी दीपक कुमार झा के निर्देशन में शुक्रवार को नवनियुक्त वार्ड संगियों द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों में बदमाशों, मुसाफ़िरों, संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड संगियों द्वारा अपने अपने वार्ड क्षेत्र में चेकिंग कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें आबकारी एक्ट के तहत नौ मामले दर्ज कर 10 आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गई। जुआ के तीन मामलों मं चार आरोपित को पकड़ा गया। साथ ही 35 मुसाफ़िरों और संदिग्धों से भी पूछताछ कर हिदायतें दी गई। संदिग्ध आचरण होना पाए जाने पाए कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।पूरे अभियान के दौरान शहर में लगभग 150 से अधिक बदमाशों संदिग्धों असामाजिक तत्व की चेकिंग की गई। इसमें लगभग 20 से अधिक प्रकरण बनाए गए। साथ ही सभी ​को हिदायत दी गई। बिलासपुर पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

Posted By: anil.kurrey

 

Related Articles

Back to top button