छत्तीसगढ़

Manwa Kurmi Samaj: मनवा कुर्मी समाज का चुनाव, 551 मतदान केंद्रों में एक लाख 32 हजार मतदाता चुनेंगे अध्यक्ष

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 05:05 PM (IST)

Manwa Kurmi Samaj: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के छह राजप्रधानों समेत केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव 31 अक्टूबर को होने जा रहा है। इनमें दो राज (पलारी, दुर्ग) इकाई महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। संस्था की स्थापना सन 1904 में की गई थी। प्रदेश भर में आठ लाख 50 हजार की जनसंख्या है। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज को 10 राज इकाइयों में बांटा गया है। राज इकाइयों एवं केंद्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का रहेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दाऊ अनिल नायक एवं सहायक अधिकारी नूतन कुमार बंछोर ने बताया कि समाज के इतिहास में लोकतांत्रिक प्रणाली से होने वाला यह पहला निर्वाचन है। चुनाव इससे पहले चार अप्रैल को होना तय हुआ था। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया था।आजीवन सदस्यता प्राप्त 2,176 को मिलाकर कुल 1,32,738 एक लाख बत्तीस हजार सात सौ अड़तीस कुर्मी मतदाता प्रदेश भर में 551 मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज मतदान केंद्र कुल मतदातारायपुर 55 10,930चंदखुरी 65 15,508धरसींवा 49 12,595तिल्दा 130 24,997अर्जुनी 81 16,999ब.बाजार 50 10,491पलारी 50 10,553दुर्ग 59 12,494पाटन 52 8,319धमधा 60 7,676आचार संहिता का करें पालनचुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए समाज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि मतदान अवधि में मद्यपान न करें। 100 मीटर की सीमा में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री, मादक पदार्थों का प्रयोग, अनापेक्षित असामाजिक व्यवहार या आचरण आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में माना जाएगा। पहचान-पत्र के बिना मतदान नहीं किया जा सकेगा।

Posted By: Kadir Khan

 

Related Articles

Back to top button