अन्‍य

महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए राजस्थान के शिक्षा मंत्री, बढ़ सकता है विवाद!

महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए राजस्थान के शिक्षा मंत्री, बढ़ सकता है विवाद!
ट्विटर

e0a4aee0a4b9e0a4bfe0a4b2e0a4bee0a493e0a482 e0a495e0a58b e0a4b2e0a587e0a495e0a4b0 e0a4afe0a587 e0a495e0a58de0a4afe0a4be e0a4ace0a58b 6166e17d54832

आउटलुक टीम

महिला सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा दिया गया एक बयान सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं झगड़ालू होती हैं। यही बात उन्हें पुरुषों से आगे निकलने से रोकती है। जिन स्कूलों में महिला स्टफ है वहां झगड़े अधिक होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसी बहुत सी रिपोर्ट आती हैं, जहां महिलाएं स्कूलों में झगड़ा करती हैं। अगर इन छोटी-छोटी बातों में सुधार कर लें तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत कैबिनेट के मंत्री ने कहा कि महिलाओं के झगड़े कारण स्कूलों का पुरुष स्टॉफ बहुत परेशान रहता है। पुरुषों और प्रधानाचार्यों को सैरीडॉन टेबलेट तक खानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं लाई है, महिलाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। वे इन सब से ऊपर उठकर पुरुषों से आगे निकलें। 

इससे पहले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर का बयान आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि आधुनिक भारतीय महिलाएं बच्चों को जन्म नहीं देना चाहती हैं। वह या तो कुंवारा रहना चाहती हैं या फिर शादी के बाद भी बच्चों को जन्म नहीं देना चाहती हैं उन्हें सेरोगेसी से बच्चे चाहिए। हमारी सोच में यह बदलाव सही नहीं है। यह बयान डॉ. के सुधाकर ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दिया था। 

Related Articles

Back to top button