अन्‍य

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल दौरे पर चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने दिया करारा जवाब

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
File Photo

e0a489e0a4aae0a4b0e0a4bee0a4b7e0a58de0a49fe0a58de0a4b0e0a4aae0a4a4e0a4bf e0a4b5e0a587e0a482e0a495e0a588e0a4afe0a4be e0a4a8e0a4bee0a4af 6166e17267488

आउटलुक टीम

कुछ दिनों पहले उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था। इस पर चीन ने आपत्ति जताई थी। अब भारत ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मामले पर बुधवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को खारिज करते हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारत के राजनेता नियमित रूप से राज्य की यात्रा करते हैं जैसे वे भारत के किसी दूसरे राज्यों में करते हैं। आगे विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नेताओं की भारतीय राज्य की यात्रा पर आपत्ति करने की वजह समझ से परे है।

दरअसल, ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, “चीन भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है और भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की हालिया यात्रा का दृढ़ता से विरोध करता है।”

बता दें, इसी हफ्ते उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौर पर अरुणाचल प्रदेश गए थे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित किया था। इसके अलावा राज्य के दौर पर उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लेखकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत की थी।

Related Articles

Back to top button