अन्‍य

धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 19 हजार 740 नए मामले, 248 ने गंवाई जान

e0a4a7e0a580e0a4aee0a580 e0a4aae0a4a1e0a4bce0a580 e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a495e0a580 e0a4b0e0a4abe0a58de0a4a4e0a4be 61619aee1dd13

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना महामारी के मामले भारी गिरावट के बाद 20 हजार से नीचे आ गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 हजार 740 नए मामले आए, 23 हजार 70 रिकवरी हुईं और 248 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इन मामलों में केरल के 10 हजार 944 मामले और 120 मौतें शामिल हैं।

देशभर में फिलहाल 2 लाख 36 हजार 643 कुल सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम हैम देश में फिलहाल 0.71 फीसदी ही सक्रिय मामले हैं, जो मार्च 2020 से भी कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 95.51 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 8.51 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। 

देश में कोरोना के कुल आकड़ें – 

कुल मामले : 3 करोड़ 39 लाख 35 हजार 309
सक्रिय मामले : 2 लाख 36 हजार 643
कुल रिकवरी : 3 करोड़ 32 लाख 48 हजार 291
कुल मौतें : 4 लाख 50 हजार 375
कुल वैक्सीनेशन : 93 करोड़ 99 लाख 15 हजार 323

Related Articles

Back to top button