अन्‍य

14 साल के बच्चे को था बोन कैंसर, पिता ने दे दिया ‘मौत’ का इंजेक्शन

14 e0a4b8e0a4bee0a4b2 e0a495e0a587 e0a4ace0a49ae0a58de0a49ae0a587 e0a495e0a58b e0a4a5e0a4be e0a4ace0a58be0a4a8 e0a495e0a588e0a482e0a4b8 615da622770fe

आउटलुक टीम

तमिलनाडु के सलेम में एक पिता ने बोन कैंसर से पीड़ित अपने 14 साल के बच्चे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता सहित तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बच्चे को तीन दवाओं को मिक्स कर इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

आजतक की मुताबिक प्रारंभिक जांच में बताया गया कि पेरियासामी का 14 साल का बेटा वन्नाथमिजन को एक साल पहले बोन कैंसर हो गया था। वह अपने बेटे को दिन-रात दर्द में तड़पता नहीं देख पा रहा था। इस वजह पेरियासामी ने वेंकटेशन से संपर्क किया जो एक प्रयोगशाला चलाता था। पेरियासामी ने अपने बेटे के इस तकलीफ से आजाद कराने के लिए वेंकटेशन से सलाह मशवरा लिया।

इसके बाद पेरीयासामी और वेंकटेशन ने एक चिकित्सा पेशेवर प्रभु से बात की। प्रभु पेरियासामी के घर गए थे और उन्होंने 14 साल के वन्नाथमिजन को एक इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रभु ने तीन दवाओं के एक मिश्रण का इंजेक्शन लगाया था, जिसके ओवर डोज से बच्चे की मौत हुई है।

इस पूरे खुलासे के बाद कोंगुनाप्रम पुलिस ने पेरियासामी, वेंकटेशन और प्रभु को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर धारा 109 (अपराध के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे के मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button