अन्‍य

लखीमपुर खीरी हिंसा: एक और वीडियो आया सामने, थार से उतर भागते लोग, पहिये के नीचे पड़ा किसान!

लखीमपुर खीरी हिंसा: एक और वीडियो आया सामने, थार से उतर भागते लोग, पहिये के नीचे पड़ा किसान!
ट्विटर

e0a4b2e0a496e0a580e0a4aee0a4aae0a581e0a4b0 e0a496e0a580e0a4b0e0a580 e0a4b9e0a4bfe0a482e0a4b8e0a4be e0a48fe0a495 e0a494e0a4b0 e0a4b5 615c5514e0f1a

आउटलुक टीम

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में बवाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें बर्बरता साफ नजर आ रही है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टक्कर मारने वाली गाड़ी ‘थार’ को रोककर कुछ लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। थार जहां रुकी है, उसके पिछले पहिए के पास एक शख्स घायल हालत में पड़ा है और पीछे कई लोग भागते हुए दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एसयूवी ‘थार’ में सवार दो लोग किसानों को कुचलने के बाद वाहन से भागते हुए नजर आ रहे हैं। किसानों ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर कार में होने का आरोप लगाया था। हालांकि, घटना के वक्त आशीष मिश्रा  ने दूसरे कार्यक्रम में होने का दावा किया था। आउटलुक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने लखीमपुर कांड का ये वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में एक गाड़ी किसानों को कुचलते हुए नजर आ रही है। आप नेता संजय सिंह ने इस वीडियो को ट्ववीट किया है। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि ‘क्या इसके बाद भी कोई प्रमाण चाहिये? देखिये सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानो को अपनी गाड़ी के नीचे कैसे रौंदकर मार दिया। कुछ चैनल ज्ञान दे रहे थे कि मंत्री का बेटा जान बचाने के लिए भागा था।’

 e0a4b2e0a496e0a580e0a4aee0a4aae0a581e0a4b0 e0a496e0a580e0a4b0e0a580 e0a4b9e0a4bfe0a482e0a4b8e0a4be e0a48fe0a495 e0a494e0a4b0 e0a4b5 615c5515df3ab

शेयर किए गए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक गाड़ी झंडे बैनर लेकर आगे बढ़ रहे किसानों को पीछे से आकर टक्कर मारती है। एक किसान कार के बोनट पर जा गिरता है। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच जाती है। कुछ लोग इस काले रंग की एसयूवी से कुचले जाते हैं तो कुछ लोग छिटककर दूर जा गिरते हैं।

किसानों को रौंदते हुए ये एसयूवी आगे बढ़ जाती है। इसके पीछे ही कुछ सेकेंड के अंतराल पर पीछे से आई एक दूसरी कार भी कुचलकर आगे बढ़ जाती है। अब तक ये कहा जा रहा था कि किसानों के पथराव से गाड़ी असंतुलित होकर भीड़ पर चढ़ी, लेकिन अगर इस वीडियो की प्रमाणिकता सही हुई तो फिर मामला गंभीर होना तय है।

Related Articles

Back to top button