अन्‍य

लखीमपुर खीरी हिंसा: किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का नया वीडियो आया सामने, लोगों को कुचलकर निकल गई जीप, आप और कांग्रेस ने किया शेयर

e0a4b2e0a496e0a580e0a4aee0a4aae0a581e0a4b0 e0a496e0a580e0a4b0e0a580 e0a4b9e0a4bfe0a482e0a4b8e0a4be e0a495e0a4bfe0a4b8e0a4bee0a4a8 615c54e256853

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी मामले का एक नया वीडियो सामने आने के बाद बवाल बढ़ गया है। कथित वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसानों को पीछे से रौंदते हुए जीप आगे बढ़ गई है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। यूपी कांग्रेस और आप सांसद संजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि किसान हाथों में झंडा लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक जीप इसी बीच हूटर बजाते पीछे से आती है और कई लोगों को रौंद कर निकल जाती है। वहीं जीप के पीछे एक एसयूवी कार भी निकलते हुए देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। एक बुजर्ग जीप की टक्कर के बाद बोनट पर उछल गए और फिर जमीन पर गिर पड़े। इस तरह अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। कोई कुछ समझ ही नहीं सका।

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि ‘क्या इसके बाद भी कोई प्रमाण चाहिये? देखिये सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानो को अपनी गाड़ी के नीचे कैसे रौंदकर मार दिया। कुछ चैनल ज्ञान दे रहे थे कि मंत्री का बेटा जान बचाने के लिए भागा था।’

इस वीडियो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के हैंडल से भी ट्वीट किया गया है। वीडियो के साथ कांग्रेस की ओर से लिखा गया कि न तो कोई किसान उपद्रव मचा रहा था, न ही कोई किसान गाड़ी पर पथराव कर रहा था। मंत्री का बेटा अपने बाप के आदेश का पालन कर रहा था। किसानों को बेरहमी से पीछे से कुचल रहा था। अब सबकुछ सामने है शर्म करो नरेंद्र मोदी।’

Related Articles

Back to top button