अन्‍य

मध्य प्रदेश: पति ने दांतों से काट ली पत्नी की नाक, ये थी नाराजगी की वजह

e0a4aee0a4a7e0a58de0a4af e0a4aae0a58de0a4b0e0a4a6e0a587e0a4b6 e0a4aae0a4a4e0a4bf e0a4a8e0a587 e0a4a6e0a4bee0a482e0a4a4e0a58be0a482 6151cb0f00a2c

आउटलुक टीम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता दिखाते हुए उसकी नाक काट दी, जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल 2008 में आलोट की रहने वाली टीना माली की शादी उज्जैन जिले के झुठावद गांव के दिनेश से हुई थी। टीना के अनुसार उनके पति दिनेश कुछ भी काम नहीं करते थे। शादी के बात उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह दोनों बेटियों के साथ वापस मायके आकर रहने लगी। यहां पर वह रसोई बनाने का काम करके निर्वाह कर रही है।

टीना ने 2019 में पति के खिलाफ कोर्ट में भरण पोषण के लिए केस दायर कर दिया था। यह बात उसके पति को नागवार गुजरी और उसके केस वापस लेने के लिए टीना पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

रविवार दोपहर को दिनेश अंजुमन कॉलोनी स्थित टीना के घर पहुंच गया। उसने टीना और दो बेटियों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके दांतों के पत्नी की नाक काट दी और फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को आलोट के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button