अन्‍य

वीडियो: बुखार से तपते बच्चे को जब अस्पताल में भर्ती कराने के लिए डॉक्टर के पैरों पर गिर गई मां.. जानें फिर क्या हुआ

वीडियो: बुखार से तपते बच्चे को जब अस्पताल में भर्ती कराने के लिए डॉक्टर के पैरों पर गिर गई मां.. जानें फिर क्या हुआ
ट्विटर

e0a4b5e0a580e0a4a1e0a4bfe0a4afe0a58b e0a4ace0a581e0a496e0a4bee0a4b0 e0a4b8e0a587 e0a4a4e0a4aae0a4a4e0a587 e0a4ace0a49ae0a58de0a49a 613621fc90d9f

आउटलुक टीम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। डेंगू से फिरोजाबाद और मथुरा में अब तक 67 लोगों की जान जा चुकी है। अस्पतालों के बाहर मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपने 12 साल के बीमार बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए डॉक्टर के पैर छूते हुए नजर आ रही है। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। बता दें कि अत्यधिक प्रभावित फिरोजाबाद जिले में ही डेंगू से 52 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कम से कम 40 बच्चे शामिल हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के लिए डॉक्टर के पैर छू रही है। फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता अनेजा महिला को पैर छूने से मना करते हुए कह रही हैं कि बच्चे को एडमिट कर लिया गया है। परेशान मत होइए।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि बच्चे को बहुत तेज बुखार था और अस्पताल में भर्ती होने के लिए उसे कथित तौर पर एक घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ डॉक्टरों के हस्तक्षेप के बाद बच्चे को भर्ती किया गया।

गौरतलब है कि डेंगू से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मथुरा में कुल 67 लोगों की मौत हुई है। फिरोजाबाद में 52 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कम से 40 बच्चे शामिल हैं। शनिवार और रविवार के बीच दो जानें गई हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे बच्चे हैं या व्यस्क। वहीं, मथुरा में 15 लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत हुई है, जिसमें 11 बच्चे और 4 व्यस्क शामिल हैं।

यहां देखें वीडियो- 

Related Articles

Back to top button