अन्‍य

वीडियो देखें- करनाल में पुलिस ने बरसाई किसानों पर लाठियां, भाजपा नेताओं के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

करनाल में पुलिस ने बरसाई किसानों पर लाठियां, भाजपा नेताओं के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन
ट्विटर

e0a4b5e0a580e0a4a1e0a4bfe0a4afe0a58b e0a4a6e0a587e0a496e0a587e0a482 e0a495e0a4b0e0a4a8e0a4bee0a4b2 e0a4aee0a587e0a482 e0a4aae0a581 612a3cf687097

आउटलुक टीम

हरियाणा के बसताड़ा टोल पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। ये किसान करनाल में भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे। किसानों ने नेताओं को रोकने के लिए टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी को बंद कर दिया था। पुलिस ने किसानों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें, जिसके बाद पुलिस को किसानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की लाठीचार्ज में की कई किसानों को चोटें आई हैं। 

पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज की कार्रवाही से भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पुलिस ने करनाल में किसानों को आने से रोक दिया है। बसताड़ा टोल पर किसानों पर लाठीचार्ज करके उन्हें घायल कर दिया, यह सरासर गलत है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के विरोध में वे जहां भी संभव हो सके सड़कों पर जाम लगा दें। आगे के आदेश तक जाम रखा जाए।

यहां देखें वीडियो…

करनाल के डीसी निशांद यादव ने बताया कि किसानों को सुबह करनाल की ओर रुख किया था। उसके कुछ देर बाद उन्होंने नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी किसानों से बात करने के लिए भी गए थे।

उन्होंने बताया कि जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलके बल का प्रयोग किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों और किसानों को चोटें आई हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे आराम से बैठकर विरोध करें। हाईवे पर यातायात में बाधा न डाले।

किसानों पर हमले के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज हरियाणा के करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के साथियों से निवेदन है शाम 5:00 बजे तक सभी रास्ते जाम रहेंगे । सरकार का टारगेट 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत है यह चाहते हैं हरियाणा के लोग महापंचायत में ना जा पाए इन विषयों पर आप सभी ध्यान दें’।

बता दें कि करनाल शहर में भाजपा द्वारा संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सीएम मनोहर लाल सहित भाजपा के 6 सांसद, छह राज्य सभा सांसद, 12 विधायक, पूर्व विधायक और लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी सहित संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। बैठक को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन किसानों ने जमकर विरोध किया। 30 से अधिक स्थानों पर नाके लगे हैं। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कते हो रही है।

Related Articles

Back to top button