अन्‍य

जबरा फैन: 1400 किलोमीटर पैदल चलकर क्‍यों आया था धोनी से मिलने, क्‍यों होना पड़ा निराश

जबरा फैन: 1400 किलोमीटर पैदल चलकर क्‍यों आया था धोनी से मिलने, क्‍यों होना पड़ा निराश

e0a49ce0a4ace0a4b0e0a4be e0a4abe0a588e0a4a8 1400 e0a495e0a4bfe0a4b2e0a58be0a4aee0a580e0a49fe0a4b0 e0a4aae0a588e0a4a6e0a4b2 e0a49ae0a4b2 611bbc129dfdd

नवीन कुमार मिश्र

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान धोनी के अलग-अलग अंदाज के कारण उसके बेहिसाब फैंस हैं। मगर 18 साल के अजय गिल की दीवानगी की बात ही अलग है। हरियाणा के हिसार के जालन खेड़ी स्थिति अपने गांव से वह पैदल ही चल पड़ा धोनी से मिलने। 15-16 दिनों में करीब 1400 किलोमीटर का सफर कर रांची पहुंचा। 29 जुलाई को अपने गांव से चला था। रांची रिंग रोड के किनारे सिमलिया स्थिति फार्म हाउस ”वारा” के बाहर देरतक इंतजार करता रहा, शायद कोई मिलवा दे। मगर निराशा हाथ लगी।

e0a49ce0a4ace0a4b0e0a4be e0a4abe0a588e0a4a8 1400 e0a495e0a4bfe0a4b2e0a58be0a4aee0a580e0a49fe0a4b0 e0a4aae0a588e0a4a6e0a4b2 e0a49ae0a4b2 611bbc168f955

धोनी चेन्‍नई गए हुए हैं। आईपीएल के दूसरे चरण के अभ्‍यास के लिए। पांव में स्‍लीपर, हाथ में तिरंगा, पीठ पर बैकपैक, कंधे पर किट में बैट, गोलाकार छिले हुए सिर पर एक ओर धोनी तो दूसरी ओर माही, इसी अंदाज में पहुंचा था। जो टीशर्ट पहने था उस पर भी धोनी, पत्‍नी साक्षी और बेटी की तस्‍वीर थी।

e0a49ce0a4ace0a4b0e0a4be e0a4abe0a588e0a4a8 1400 e0a495e0a4bfe0a4b2e0a58be0a4aee0a580e0a49fe0a4b0 e0a4aae0a588e0a4a6e0a4b2 e0a49ae0a4b2 611bbc31ccfdd

थोड़ी लंगड़ाती हुई चाल मानों इतना लंबा पैदल चलने से पांव में छाले पड़ गये हों। उसका इरादा वहीं रुकने का था, मिलकर ही जाना चाहता था। बताया गया कि तीन माह बाद धोनी लौटेंगे तब वह वापसी के लिए तैयार हुआ। बताया गया कि एक स्‍थानीय कारोबारी ने उसकी वापसी की खातिर दिल्‍ली के लिए प्‍लेन के टिकट का इंतजाम किया।

e0a49ce0a4ace0a4b0e0a4be e0a4abe0a588e0a4a8 1400 e0a495e0a4bfe0a4b2e0a58be0a4aee0a580e0a49fe0a4b0 e0a4aae0a588e0a4a6e0a4b2 e0a49ae0a4b2 611bbc418f577

वायरल वीडियो में धोनी के सिमलिया आवास के बाहर अजय यह कहता दिख रहा है कि मैं इतनी दूर से आया हूं, दस मिनट के लिए तो वे आ ही सकते हैं। मैं धोनी का बिगेस्‍ट फैन हूं, जबरा फैन हूं। होंगे उनके करोड़ों, लाखों फैन मगर मैं एक ऐसा बंदा हूं जो इतनी दूर से पैदल चलकर आया हूं। उनके लिये मैं जान भी दे सकता हूं। एक बार मिल जायें तो मेरी जिंदगी सेट हो जायेगी। फिर मैं टीम इंडिया के लिए खेल सकूंगा। जब से धोनी ने सन्‍यास लिया था मैंने क्रिकेट छोड़ खेलना दिया था।

e0a49ce0a4ace0a4b0e0a4be e0a4abe0a588e0a4a8 1400 e0a495e0a4bfe0a4b2e0a58be0a4aee0a580e0a49fe0a4b0 e0a4aae0a588e0a4a6e0a4b2 e0a49ae0a4b2 611bbc518f0e8

कहना चाहता हूं कि आपने गलत किया सन्‍यास लेकर। दस दिन रोया था, आंसू नहीं रुके मेरे। खाना-पीना भी छोड़ दिया था। गांव में मेरे लोग चिढ़ाते थे, गुस्‍सा दिलाते थे कि एमएस धोनी जीरो पर आउट हो गया, एक रन पर आउट हो गया। तो मैं उन्‍हें जिंदगी से ही ब्‍लॉक कर देता था, कहता था बोलना मत मेरे साथ। धोनी के लिए आसी का मशहूर पेड़ा लेकर आया हूं।

e0a49ce0a4ace0a4b0e0a4be e0a4abe0a588e0a4a8 1400 e0a495e0a4bfe0a4b2e0a58be0a4aee0a580e0a49fe0a4b0 e0a4aae0a588e0a4a6e0a4b2 e0a49ae0a4b2 611bbc748ec8e

Related Articles

Back to top button