अन्‍य

अफगानिस्तान के हालात पर करीबी नजर रख रहा भारत, उठाएगा ये कदम

अफगानिस्तान के हालात पर करीबी नजर रख रहा भारत, उठाएगा ये कदम

e0a485e0a4abe0a497e0a4bee0a4a8e0a4bfe0a4b8e0a58de0a4a4e0a4bee0a4a8 e0a495e0a587 e0a4b9e0a4bee0a4b2e0a4bee0a4a4 e0a4aae0a4b0 e0a495 611a6a1c90051

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने काबुल से अपने सैकड़ों अधिकारियों और नागरिकों को निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं बनायी हैं। दरसअल, तालिबान के रविवार सुबह राजधानी काबुल में प्रवेश करने की खबरों के बाद वहां लोगों में डर पैदा हो गया है। इस बीच, विद्रोहियों द्वारा हमले तेज किये जाने के बाद रविवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं।

अफगानिस्तान के ‘तुलू’ न्यूज की खबर के मुताबिक गनी और उनके करीबी साथी लगभग सभी बड़े शहरों और प्रांतीय राजधानियों पर तालिबान के कब्जे और राजधानी काबुल में उसके प्रवेश के बाद देश छोड़कर चले गए हैं।

घटनाक्रम पर नजर रख रहे लोगों ने कहा कि भारत काबुल में भारतीय दूतावास के अपने कर्मचारियों और भारतीय नागरिकों की जिंदगी खतरे में नहीं डालेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आपात स्थिति में उन्हें वहां से निकालने के लिए योजनाएं बना ली गयी हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘सरकार अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों पर करीबी नजर रख रही है। हम काबुल में भारतीय दूतावास में अपने कर्मचारियों की जान खतरे में नहीं डालेंगे।’’

हालांकि, अफगानिस्तान में तेजी से हो रहे घटनाक्रम पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। यह पूछे जाने पर कि काबुल से भारतीय कर्मचारियों और नागरिकों को कब निकाला जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति को देखते हुए फैसले लिए जाएंगे।

माना जा रहा है कि भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर के एक बेड़े को लोगों तथा कर्मचारियों को निकालने के लिए तैयार रखा गया है।

Related Articles

Back to top button