अन्‍य

कोरोना संक्रमण: बीते दिन 41649 नए केस और 593 ने गंवाई जान, केरल में हालात गंभीर

कोरोना संक्रमण: बीते दिन 41649 नए केस और 593 ने गंवाई जान, केरल में हालात गंभीर
फाईल फोटो

e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b8e0a482e0a495e0a58de0a4b0e0a4aee0a4a3 e0a4ace0a580e0a4a4e0a587 e0a4a6e0a4bfe0a4a8 41649 e0a4a8 6105587d8a69f

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना वायरस का प्रभाव अब भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 41,649 नए मामले, 37,291 रिकवरी और 593 मौतें दर्ज़ की गई है। देशभर में अब तक वैक्सीनेशन के तहत 46,15,18,479 डोज़ दी गई हैं।

कोरोना के कुल आंकड़े –

कुल मामले : 3,16,13,993
सक्रिय मामले : 4,08,920
रिकवरी : 3,07,81,263
मृत्यु : 4,23,810

वहीं चिंता वाली बात है कि अब भी 24 घंटों में जारी हुए नए मामलों में आधे मामले केरल से सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 20,772 नए मामले, 14,651 रिकवरी और 116 मौतें दर्ज़ की गई। पॉजिटिविटी रेट 13.61% है। जिसके बाद राज्य में सक्रिय मामले 1,60,824, कुल रिकवरी 31,92,104 और मरने वालों की संख्या 16,701 हो गई है।

 पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button