
भिलाई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के चावल की दुर्ग जिले में बेतहाशा कालाबाजारी हो रही है, चावल की कालाबाजारी करने वाले कोजिए बेधड़क, बेखौफ सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन दुकानों में जाकर पीडीएस के चावल को लेकर बड़े पैमाने पर क्विंटल क्विंटल चावल की कालाबाजारी कर रहे है।

चावल की कालाबाजारी करते हुए शाश्वत कलम समाचार पत्र के संपादक ने जब स्वयं दुर्ग, भिलाई, चरोदा एवं कुर्सीपार, कुम्हारी क्षेत्र के कोपरेटिव दुकानों के पास दस्तक देकर निगरानी किया, जिसमे कुछ पिकप गाड़ीयो में खुलेआम पीडीएस के चावल को लोड कर कालाबाजारी करने दुर्ग, भिलाई के कुछ राइस मिल एवं नामचीन व्यक्तियों के गोदामों में पहुंचाया जा रहा है। शाश्वत कलम समाचार पत्र ने इस कालाबाजारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन प्रशासन तक जवाब तलब की करवाही हेतु समाचार प्रकाशित किया है।


