अन्‍य
Trending

जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया

भिलाई। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा आज विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह सेवा वाहिनी का 15 वां वर्ष रहा, जिसमें हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।
जय हनुमान सेवा वाहिनी एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता आ रहा है। संस्था के मुख्य संरक्षक भिलाई शहर के युवा विधायक Devendra Yadav हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।


इस अवसर पर भिलाई के प्रमुख चौक—सेक्टर 1 चौक, बीएसएनएल चौक, 25 मिलेनियम चौक, सीसी चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर 8 चौक एवं सेक्टर 9 चौक—को भगवा रंग से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों की विशेष सजावट भी सेवा वाहिनी द्वारा भव्य रूप से करवाई गई, जो पूरे शहर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही तथा भक्तिमय वातावरण को और अधिक दिव्य एवं मनमोहक बना गई।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धूप से बचाव हेतु उचित एवं सुव्यवस्थित पंडाल की व्यवस्था की गई। सेक्टर 9 अस्पताल के मुख्य द्वार से मंदिर तक मैट की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी सभी श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए सेवा वाहिनी के इस प्रयास की प्रशंसा की।
विशाल भंडारे में लगभग 30,000 लोगों के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। भंडारे में भक्तों के लिए पोहा, जलेबी, सूखा चना, छोले, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, खिचड़ी-चटनी, मूंग का हलवा, खीर, मठा एवं शुद्ध पेयजल की उत्तम एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था समस्त जय हनुमान सेवा वाहिनी के सेवाधारियों द्वारा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा वाहिनी के सभी सदस्यों ने तन-मन से सेवा कर इस आयोजन को सफल बनाया।
समिति के सदस्य—एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, सुमित सिंह पवार,राकेश श्रीवास्तव,अफरोज खान, आशीष शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, शरद मिश्रा,दीपांशु वर्मा,, अतुल राय, चंदेश अग्रवाल,शुभम झा,अमरेश गिरी, आकाश यादव, शशिकांत साहू, फराज अहमद, आसिफ खान, संगम यादव, लक्षित चंद्राकर, संजीव यादव, प्रिंस शेरगिल, नमन चौधरी, हर्ष यादव, श्रवण मांझी, अंकुश जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, गौरव साहू, करण वैष्णव ,नितिन खटवानी,सुष्मिता साहू,उमाशंकर साहू,विनीत बोनी,अनिमेष त्रिपाठीएवं प्रदीप यादव सहित समस्त सदस्यगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
जय हनुमान सेवा वाहिनी ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button