

दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
दुर्ग। ग्राम पंचायत जांजगीरी दुर्ग से उतई जंजगिरी मुख्य सड़क मार्ग से लगा ग्राम पंचायत जांजगीरी गांव का खेती रकबा 2000 हेक्टर मुख्य सड़क मार्ग से लगा नवनिर्माणधीन बड़ा नाला जो की जांजगीर डैम से जुड़ा है। उक्त डैम का निर्माण लगभग 35/40 वर्ष पूर्व आस पास के ग्राम वासियों को एवं किसानों को खेत की सिंचाई के लिए जल व्यवस्था हेतु कराया गया था, जो की आज जर्जर अवस्था में है, डैम की चारदीवारी और बांध की सिमेंटीकरण में दरार और टूट फुट आ चुकी है, बांध का किनारा में सिमेटीकरण निकलने से नीव की पत्थर ढह कर बढ़े बड़े गड्डे हो गए, जिससे की बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जांजगिरि डैम जो कि आसपास के ग्रामवासियों को एवं किसानों को खेत सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो जाती थी, अब वह प्रशासन के अनदेखी और सोई अवस्था में अस्त व्यस्त फाइलो में दब चुकी है। शाश्वत कलम समाचार पत्र की टीम ने विगत दिनों ग्राम पंचायत जांजगिरी का दौरा किया, ग्रामवासियो से चर्चा करने पर जांजगिरी ग्राम पंचायत के पंच नरेंद्र देशमुख ने बताया कि जंजगीरी ग्राम का डैम की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर के तहत चिरपोटी, पाऊवारा, कातरों मातरो, देहान तक और रिसामा तक पानी भराव रहता है। जिससे कि चार पांच गांव के किसानों को खेती एवं निस्तारी के लिए पानी मिल जाया करता है, जो की वर्तमान में डैम की स्थिति खराब होने के कारण डैम में पानी का पर्याप्त भराव नही हो पा रहा है और ना ही डैम की चारदीवारी की सीमेंटीकरण सुसज्जित होने से जल का जमाव। जिससे कि किसानों को और ग्राम वासियों को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है।
पंच नरेंद्र देशमुख ने बताया कि जांजगीरी गांव का रकबा 2000, चिरपोटी का रकबा 2000, रिसामा गांव का रकबा 5000 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी पलोया जाता है। इस जांजगीरी डैम की चारदीवारी की सीमेंटीकरण सुसज्जित एवं आस पास के ग्राम वासियों एवं किसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। नरेंद्र देशमुख ने कहा कि क्षेत्रीय दुर्ग जिला ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हाल ही में एक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसमे उन्होंने जांजगीरी डैम की चारदीवारी की सीमेंटीकरण सुसज्जित एवं संवर्धन कराने की मांग किया है, पूर्व वर्ती सरकारों ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया अब क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर से उम्मीद लगाए बैठे हैं की इस दिशा में वह ध्यान देकर जांजगीरी डैम की चारदीवारी सीमेंटीकरण एवं संवर्धन की मांग को पूरा करे।
ग्राम पंचायत जांजगीरी के पंच नरेंद्र देशमुख, परसराम ठाकुर, रघुवर देशमुख, हेमंत देशमुख, एवं ग्रामवासी आशीष देशमुख, यामनी देशमुख पिंटू साहू, इंद्र कुमार उपस्थित होकर जांजगीरी डैम का संवर्धन कराने की मांग शासन से की ओर मीडिया के माध्यम से अपनी बात रख शासन एवं सरकार से डैम का पुनः संवर्धन एवं सिमेंटी करण किए जाने की मांग की है।




