अन्‍य

कोविड-19: बीते 24 घंटें में सामने आए 39,097 नए मामले, 546 ने गंवाई जान

कोविड-19 : बीते 24 घंटें में सामने आए 39,097 नए मामले, 546 ने गंवाई जान
file photo

e0a495e0a58be0a4b5e0a4bfe0a4a1 19 e0a4ace0a580e0a4a4e0a587 24 e0a498e0a482e0a49fe0a587e0a482 e0a4aee0a587e0a482 e0a4b8e0a4bee0a4aee0a4a8 60fc194672534

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में 39,097 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 546 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं 35,087 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। जिसके बाद अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4 लाख 8 हजार 977 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,67,799 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,78,82,261 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,31,266 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,45,70,811 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के कुल आंकड़ें-

कुल मामले : 3,13,32,159
कुल डिस्चार्ज : 3,05,03,166
सक्रिय मामले : 4,08,977
मरने वालों की संख्या : 4,20,016
कुल टीकाकरण : 42,78,82,261

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button