जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में दो वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली से सुशील श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ से शिव श्रीवास्तव मनोनीत ।
भिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना की अनुशंसा पर सुशील श्रीवास्तव और शिव श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।
देश के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने पत्रकारों के हितों को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपनी राष्ट्रीय सलाहकार समिति का विस्तार किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना तथा राष्ट्रीय समिति की अनुशंसा पर दो वरिष्ठ पत्रकारों को राष्ट्रीय सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव (दिल्ली) और वरिष्ठ पत्रकार शिव श्रीवास्तव (छत्तीसगढ़) को संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनयन प्रदान किया गया है। दोनों पत्रकार लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और मीडिया जगत में उनके अनुभव, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय सलाहकार समिति में इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों की सहभागिता से संगठन की कार्यप्रणाली को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देशभर के पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।
संगठन ने यह भी उम्मीद जताई है कि दोनों मनोनीत सदस्य पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा पत्रकार समाज के बीच समन्वय और एकजुटता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही यह भी अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितार्थ कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मनोनीत सदस्यों से यह भी अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारिता की गरिमा और मर्यादा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे किसी भी कार्य से दूर रहेंगे जिससे पत्रकार समाज की प्रतिष्ठा को आंच पहुंचे। संगठन ने विश्वास जताया है कि दोनों वरिष्ठ पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे, संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मनोनयन से राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन की भूमिका और प्रभाव और अधिक सशक्त होगा।
संगठन ने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन आने वाले समय में पत्रकारों के हित में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा। छत्तीशगढ जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के दुर्ग जिला अध्यक्ष एवं शाश्वत कलम के प्रधान संपादक राजेश प्रसाद ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव श्रीवास्तव जी को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना को धन्यवाद एवं आभार अर्पित करते हुए शिव श्रीवास्तव जी को बधाई दिया है।