
भोपाल। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिकी हमले में मौत हो गई। जिसके कारण भारत के मुस्लिम समुदाय में भी रोष देखा जा रहा है। भारत में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी विरोध जताया गया। भोपाल में जुलूस निकालकर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईरानी लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में आक्रोश है। जिसके कारण भोपाल के करोंद में शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद दुआ की गई। शिया समाज के बड़े धर्म गुरु की शहादत की याद में मजलिस और जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान शिया समुदाय ने इसे शहादत बताया और सड़कों पर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।