अन्‍य
Trending

दिलीप ध्रुव केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ युवा प्रभाग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

भिलाई। केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ ‌के केन्द्रीय अध्यक्ष एम डी ठाकुर जी ने केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ युवा प्रभाग अध्यक्ष भिलाई 3 चरौदा के पुर्व एल्डरमैन एवं गोंड समाज के संघर्षशील, सक्रिय युवा, ऊर्जावान सदस्य दिलीप ध्रुव को नियुक्त किया है।

दिलीप ध्रुव की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के समस्त गोंड समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

केन्द्रीय गोंड महासभा प्रमुख पदाधिकारीगण एवं समाज से जुड़े प्रमुख स्वजनों ने दिलीप ध्रुव की नियुक्ति पर बधाई दी है, वहीं त्वरित खबरें अखबार की प्रधान संपादक माधुरी मंडावी ने दिलीप ध्रुव को केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ युवा प्रभाग अध्यक्ष नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएंं देते हुए कही कि दिलीप ध्रुव जैसे युवा, समाज के प्रति समर्पित, ऊर्जावान, संघर्षशील स्वजनों को युवा प्रभाग अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी दिए जानें पर युवा एकता को बल मिलेगा। बथाई देने वाले में प्रमुख रूप से पन्नालाल नेताम सीता राम ठाकुर तुलसी धुवा हेमंत ठाकुर बबलु घुवा सुनील उईके संजय‌ मंडावी युवाराज कुंजाम जितेंद्र धुवा लखन घुवा ललित नेताम वेदप्रकाश धुवा राकेश मंडावी हितेश सिंह तुषार ठाकुर अजय घुवा संतोष धुवा नोहर ठाकुर भगवत मरकाम निर्मल ठाकुर एवं केन्द्रीय गोंड महासभा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण के साथ त्वरित खबरें अखबार की प्रधान संपादक माधुरी मंडावी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button